Homeमध्यप्रदेशबस आंकड़ों में ही ग्रीन बेल्ट बढ़ रहा:30 वार्डों में ग्रीनबेल्ट 6...

बस आंकड़ों में ही ग्रीन बेल्ट बढ़ रहा:30 वार्डों में ग्रीनबेल्ट 6 किमी से भी कम, 4 वार्डों में एक भी बगीचा नहीं

निगम ने 5 साल में 26 लाख पौधे लगाने का दावा किया है, लेकिन शहर में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा। निगम के ही आंकड़े बताते हैं कि शहर का ग्रीन इंडेक्स 13 फीसदी के आसपास बना हुआ है। शहर के 30 वार्ड ऐसे हैं, जहां ग्रीन बेल्ट 3 से 6 किमी तक सिमटा है। यानी शहर के एक तिहाई वार्डों में हरियाली 6 किमी से भी कम है। चौंकाने वाली बात यह है कि वार्ड क्रमांक 2, 61, 68 और 75 ऐसे हैं, जहां एक भी विकसित बगीचा नहीं है। वहीं, वार्ड 11, 20, 24 और 28 में सिर्फ दो-दो बगीचे हैं। इससे साफ है कि पौधारोपण के बड़े-बड़े आंकड़े जमीन पर हरियाली नहीं ला सके।
जोन नंबर 2, 14, 15 और 20 में सिर्फ 3 किमी का ग्रीन बेल्ट निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में कुल 1063 विकसित उद्यान हैं, लेकिन इनका वितरण असमान है। दस्तावेजों में दर्ज है कि शहर में 94 किमी क्षेत्र ग्रीन बेल्ट के दायरे में आता है, लेकिन वार्ड स्तर पर तस्वीर इससे बिलकुल अलग है। कई वार्डों में ग्रीन स्पेस नाम मात्र का है। इनमें से जोन नंबर 2, 14, 15 और 20 में सिर्फ 3 किमी का ग्रीन बेल्ट है। वहीं जोन 3, 4, 10 और 16 में 6 किमी का ग्रीन बेल्ट है। एक जोन में सबसे ज्यादा हरियाली जोन क्रमांक-7 में आने वाले वार्ड 29, 32, 33 और 34 में 119 से ज्यादा विकसित बगीचे हैं। यहां 35 कम्पोस्ट पिट और 109 कर्मचारियों की तैनाती दर्ज है। इन्हीं में से एक वार्ड विभाग प्रभारी एमआईसी सदस्य का भी है। बिजासन टेकरी, रेवती रेंज, ट्रेंचिंग ग्राउंड, सिटी फॉरेस्ट (बिचौली हप्सी) और पितृ पर्वत सहित आश्रम जैसे बड़े वृक्षारोपण क्षेत्रों में क्रमशः 27, 95, 18, 21 और 52 कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं, क्योंकि यह शहर के बड़े बगीचे है।
ग्रीन बेल्ट के लिए सिर्फ 222 कर्मचारी
शहर में कुल 93.57 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट की देखरेख की जिम्मेदारी महज 222 कर्मचारियों पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी लंबी ग्रीन बेल्ट के लिए यह संख्या बेहद कम है, जिसका असर पौधों की देखभाल और सर्वाइवल रेट पर पड़ रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here