Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजार के बंद गौठान में 20 गायों की लाशें, VIDEO:गौ-सेवक बोले- भूख-प्यास...

बलौदाबाजार के बंद गौठान में 20 गायों की लाशें, VIDEO:गौ-सेवक बोले- भूख-प्यास से तोड़ा दम, कुत्ते नोच रहे थे, अधिकारी बोले- वजह स्पष्ट नहीं

बलौदाबाजार जिले के एक गौठान में 20 से ज्यादा गायों के शव सड़ी-गली हालत में मिले हैं। कई शवों को कुत्ते नोचकर ले गए, जबकि कुछ जगहों पर गायों के सिर्फ कंकाल मिले हैं। गौ सेवकों के मुताबिक गौठान में करीब 200 मवेशी बंद थे, जहां ना तो चारा और ना ही पानी की व्यवस्था थी। उनका दावा है कि भूख-प्यास से गायों की मौत हुई है। घटना भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव में बने गौठान की है। जानकारी के अनुसार ये गौठान कांग्रेस सरकार के समय बनाया गया था। फिलहाल, यह बंद पड़ा है। फसल बर्बाद करने के कारण गांव वाले आवारा मवेशियों को गौठान के अंदर बंद कर देते हैं। प्रशासन ने फिलहाल मृत गायों की संख्या और मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। मामले की जांच शुरू की गई है। पहले देखिये ये तस्वीरें- अब जानिए क्या है पूरा मामला गौ सेवक अभिषेक उपाध्याय के मुताबिक, वे एक घायल गाय की तलाश करते हुए रात में गौठान पहुंचे थे। वहां गौठान के सामने दो गायें मरी पड़ी थीं, जिन्हें आवारा कुत्ते नोच रहे थे। उन्होंने बताया कि गौठान के अंदर जाने पर करीब 200 गायें भूखी-प्यासी हालत में पड़ी मिलीं। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। गौ सेवकों का आरोप है कि गौठान में पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और गायों वहां छोड़ दिया गया था। इसी वजह से 15 से 20 गायों की मौत हुई है। गौ सेवकों ने इसे पशु क्रूरता का मामला बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी और पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा तहसीलदार यशवंत राज, जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु वर्मा और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने मृत गायों के शवों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि गायों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। कुछ दिन पहले सूअरों की हुई थी मौत गौरतलब है कि कुछ दिन पहले टेहका गांव में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 100 से ज्यादा सूअरों की मौत हुई थी। इसके बाद अब सूरजपुरा गौठान में गायों की मौत की घटना सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, अधिकारी गायों की मौत के कारण और मृत पशुओं की वास्तविक संख्या की जांच कर रहे हैं। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 50 आवारा मवेशियों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंच गए ग्रामीण,VIDEO: कहा-फसल बर्बाद कर रहे, साहब के दरवाजे ले आएं हैं, घर में बांधें या व्यवस्था करें छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में परसा-भकुरा गांव के लोग गुरुवार को करीब 50 आवारा मवेशियों को हांकते हुए कलेक्टोरेट पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से आवारा मवेशियों से परेशान हैं। मवेशी खेतों में घुसकर फसल खराब कर रहे हैं और सड़कों पर बैठे रहने से हादसों का खतरा भी बना रहता है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here