Homeछत्तीसगढ़बर्थडे पार्टी के दौरान गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या:कोरबा में जन्मदिन...

बर्थडे पार्टी के दौरान गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या:कोरबा में जन्मदिन मनाने आए थे 20-25 दोस्त, नशे में विवाद के बाद वारदात

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मीरा रिसोर्ट में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की बर्थडे पार्टी के दौरान नशे में विवाद और मारपीट हुई। चेकआउट के समय एक ट्रांसपोर्टर ने दूसरे ट्रांसपोर्टर की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान दीपका के गरुणनगर निवासी युवक उज्जवल सिंह (35) के रूप में हुई है, वो शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। वहीं, आरोपी की पहचान तुषार ढांढा (24) के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दीपका क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन था। पार्टी करने के लिए 20 से 25 युवक रात को मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर लोग कोयला ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं। उनकी गाड़ियां चलती हैं। इस दौरान देर रात तक पार्टी हुई। रात करीब 11:30 बजे किसी मामूली बात पर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तुषार ढांढा शराब के नशे में सामान तोड़ने लगा। रिसॉर्ट में भी लोगों से झगड़ा किया। ट्रांसपोर्टर्स के बीच आपस में विवाद काफी बढ़ गया। तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई गाड़ी देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। इसी अफरातफरी के बीच आरोपी तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन को उज्जवल सिंह पर चढ़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल को गंभीर चोटें आईं और उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद तुषार कैंपर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दोस्तों से पूछताछ, केस दर्ज घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोस्तों से पूछताछ कर उनके बयान लिए गए है। जिसके बाद पुलिस ने तुषार ढांढा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले का कहना है कि, आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पार्टी में शामिल बाकी युवकों से पूछताछ चल रही है। ………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़- भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, 3 मौतें:हाईवा अड़ाकर लगाई आग, साथियों को फरसे से काटा, रेत तस्करी विवाद में हत्या छत्तीसगढ़ के कोरिया में रेत तस्करी को लेकर भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने फॉर्च्यूनर के आगे-पीछे हाईवा अड़ाकर रास्ता रोका, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह जिंदा जल गए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here