Homeछत्तीसगढ़बदमाशों ने युवक का चापड़ से गला काटा, मौत:छोटे भाई को पीट...

बदमाशों ने युवक का चापड़ से गला काटा, मौत:छोटे भाई को पीट रहे थे, बचाने पहुंचा था, परिजनों ने घेरा थाना, 5 हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार रात मारपीट के दौरान छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने चापड़ से युवक का गला रेत दिया। वारदात के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अभिषेक यादव (22) है, जो मोपका गुड़ी मोहल्ले का रहने वाला था। उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव (16) का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। युवकों ने ओमप्रकाश से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान अभिषेक ओमप्रकाश को बचाने के लिए पहुंचा था। तभी बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि, अभी तक विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- BA सेकंड ईयर का स्टूडेंट था युवक दरअसल, अभिषेक यादव BA सेकंड का स्टूडेंट था। रात करीब 10:30 बजे मोपका चौक में उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव का युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। करीब 5 युवकों ने ओमप्रकाश को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव में गई जान छोटे भाई को पिटता देख अभिषेक मौके पर पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। एक युवक ने चापड़ से अभिषेक के गले पर वार किया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी तक किया पीछा घटना के बाद ओमप्रकाश जान बचाकर भागा। आरोपी उसका पीछा करते हुए नजदीकी पुलिस चौकी तक पहुंच गए। किसी तरह वह चौकी में घुसकर अपनी जान बचा सका। घटना के बाद परिजन और स्थानीय अभिषेक को तुरंत अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। थाने का घेराव, लोगों में आक्रोश डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। करीब 50-60 लोगों ने घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 5 युवक हिरासत में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को हिरासत में लिया है। सभी सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, सीएसपी समेत पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इस मामले में सरकंडा थाना टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि बीच-बचाव में युवक की जान गई है, जो कॉलेज स्टूडेंट था। मामले में केस दर्ज कर लिया है और 5 युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ……………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… LOVE-YOU कहने पर लड़की को गड़ासे से काटा: फोन पर बार-बार करती थी प्रपोज, इससे परेशान था युवक, मर्डर कर आराम से सो रहा था छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवक ने गड़ासे (चापड़) से एक युवती का गला काट दिया। युवक को लड़की जबरन I LOVE YOU बोलती थी। युवक को फोन कर बार-बार बोलती थी कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। इससे परेशान होकर युवक ने युवती को मार डाला। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here