Homeमध्यप्रदेशबड़ौद के सीताराम को मिली पहली फ्री रजिस्ट्री:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का...

बड़ौद के सीताराम को मिली पहली फ्री रजिस्ट्री:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंदौर में 5KM रोड शो; सीएम बोले- आज मनेंगे दीवाली-दशहरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज इंदौर में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के हितग्राहियों को फ्री रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत की। इसके तहत सबसे पहले बड़ौद के सीताराम को रजिस्ट्री दी गई। इसके बाद रायसेन के माखन सिंह गुर्जर को ये मालिकाना हक दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में दीवाली-दशहरा, होली सारे त्योहार मनाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 50 लाख संपत्तियों का निष्पादन करते फ्री रजिस्ट्री देने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा- आज से पटवारियों के माध्यम से घर-घर जाकर फ्री रजिस्ट्री का काम शुरू किया जा रहा है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इससे पहले नितिन नवीन एयरपोर्ट से गांधीनगर तक करीब 5 किलोमीटर का रोड शो करते हुए पहुंचे। इसके लिए एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया। हर 10 फीट की दूरी पर एक स्वागत स्टेज बनाया गया था, जहां विधानसभा वार राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। देखिए, तस्वीरें… स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं ले रही सरकार स्वामित्व योजना के तहत गांवों की आबादी भूमि का ड्रोन सर्वे कर वहां रहने वाले लोगों के संपत्ति संबंधी अधिकारों का रिकॉर्ड तैयार किया गया है। अब सरकार इसी रिकॉर्ड में दर्ज पात्र संपत्तियों की पंजीकृत डीड बांटने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। खास बात यह है कि हितग्राहियों से स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार ने इसका खर्च खुद उठाने का फैसला किया है। प्रदेश में अब तक 68.11 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें 48.32 लाख निजी संपत्तियां शामिल हैं। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here