Homeमध्यप्रदेशदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी, कार का शीशा टूटा:गुजरात से आ रहे राहगीर...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी, कार का शीशा टूटा:गुजरात से आ रहे राहगीर पर बदमाशों का हमला; जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात वडोदरा के लखन जाट की कार पर पत्थर फेंका गया। पत्थर लगने से कार का पिछला शीशा टूट गया। लखन जाट ने धामनोद टोल प्लाजा पहुंचकर घटना की शिकायत की। घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कार पर पत्थर लगने से पिछला शीशा टूटा लखन जाट बुधवार रात कार से एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर पत्थर फेंका। पत्थर लगने से कार का पिछला शीशा टूट गया। घटना में किसी बड़े हादसे की जानकारी नहीं है। धामनोद टोल पर पहुंचकर शिकायत की घटना के बाद लखन जाट धामनोद टोल प्लाजा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से में पहले भी वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन कर चुका है बैठक पथराव की घटनाओं को देखते हुए रतलाम और झाबुआ पुलिस ने संयुक्त निगरानी और गश्त की योजना बनाई है। चिह्नित जगहों पर पुलिस बल और पेट्रोलिंग वाहन तैनात करने के साथ थर्मल ड्रोन से निगरानी की बात भी सामने आई है। पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में उठाए सवाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झाबुआ-रतलाम बॉर्डर के हिस्से में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की मांग उठाई। पटवारी ने अपनी पोस्ट में तंज करते हुए कहा कि पहले दोनों राज्यों के गृहमंत्री बैठक करेंगे, फिर रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी और उसके बाद रणनीति बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पुलिस जांच में जुटी पथराव करने वालों की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस इस क्षेत्र में हुई घटनाओं की जांच कर रही है। हाल की एक अन्य घटना में पुलिस ने वीडियो और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान की कोशिश की थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here