Homeदेशबच्चों से फुटबॉल छुड़ा खुद खेलने लगा हाथी...VIDEO:मैदान में दौड़-दौड़कर लगाई किक,...

बच्चों से फुटबॉल छुड़ा खुद खेलने लगा हाथी…VIDEO:मैदान में दौड़-दौड़कर लगाई किक, असम के नुमालीगढ़ का मामला

असम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक जंगली हाथी फुटबॉल खेलते नजर आ रहा है।हरे-भरे घास के मैदान में हाथी दौड़-दौड़कर बॉल पर किक लगा रहा है और दूर खड़े बच्चे उसे देख रहे हैं। मामला असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ का है। यहां रविवार को बोगीधला खेल मैदान में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी आ पहुंचा। मैदान में पहुंचते ही उसने फुटबॉल अपने कब्जे में ली और उससे खेलने लगा। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी ने यह वीडियो बना लिया। हाथी के फुटबॉल खेलने की 3 तस्वीरें… तीन दिन पहले एक हाथी के गले में टायर फंसने का वीडियो हुआ था वायरल नुमालीगढ़ में ही तीन दिन पहले यानी कि शुक्रवार को एक हाथी के गले में ट्रैक्टर के टायर फंसने का वीडियो वायरल हुआ था। हाथी बेचैन होकर एक रिहायशी इलाके में भी भागता नजर आया था। सूचना मिलते ही वन-विभाग की टीम ने हाथी की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली। लोकेशन मिलते ही टीम हाथी तक पहुंची और उसके गले से टायर अलग किया। —————— ये खबर भी पढ़ें… नंदनकानन पहुंचे ओडिशा के जंगल से मिले 5 बेबी ओरंगुटान:भारत में नहीं पाए जाते, इन्हें जिंदा रखना चुनौती ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल में मंगलवार सुबह मिले 5 नन्हे ओरंगुटान का रहस्य गहरा गया है। दरअसल ये भारत में नहीं पाए जाते हैं, इसलिए पूरी आशंका है कि इन्हें तस्करी कर यहां लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here