पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अब महज एक सप्ताह बचा है। ऐसे में दूसरे राज्यों में काम करने गए वोटर्स की आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। बिलासपुर जोन से होकर कुल 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें कुछ ट्रेनें समर वेकेशन के नाम पर पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि ज्यादातर ट्रेनें मतदान से 2 से 4 दिन पहले चलाई जाएंगी। हालांकि, रेलवे ने आधिकारिक तौर पर इन ट्रेनों को चुनाव से नहीं जोड़ा है, लेकिन इसकी टाइमिंग को देखते हुए इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है। दरअसल, रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों का फोकस पश्चिम बंगाल रूट पर ज्यादा है। बड़ी संख्या में वहां के लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में रहते हैं। ऐसे में इन ट्रेनों को मतदाताओं की सुविधा से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- चुनाव के लिए अभी ट्रेनों को बंगाल भेजा जा रहा है, जो चुनाव के बाद वापस आ जाएंगी। यह प्रोपेगेंडा है और वोट के लिए लालच दिया जा रहा है। जानिए स्पेशल ट्रेनों का पॉलिटिकल रूट रेलवे ने उन शहरों को फोकस किया है, जहां बंगाल, असम और दक्षिण भारत के श्रमिक और मध्यम वर्गीय वोटर बड़ी संख्या में रहते हैं। रद्द हुई ट्रेनों को किया रिस्टोर, स्पेशल ट्रेन भी 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के चलते इसे सीजन का चुनावी स्पेशल ट्रेन कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि गोंदिया में वॉशेबल एप्रन के काम के कारण शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को 24 अप्रैल तक रद्द किया गया था। लेकिन ऐन चुनाव से पहले 29 मार्च को नया आदेश जारी कर इसे बहाल कर दिया गया है। इसी तरह शालीमार-इतवारी के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात भी दे दी गई। अचानक राइट टाइम चलने लगीं गाड़ियां अभी बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर चलने लगी है, जो हावड़ा रूट पिछले कई महीनों से ‘लेटलतीफी” के लिए जाना जाता था, वहां पिछले एक हफ्ते से ट्रेनें अचानक ‘राइट टाइम” हो गई हैं। बता दें कि असम में 9 अप्रैल को मतदान हो चुका है। अब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके चलते ट्रेनें समय पर चलाई जा रही है। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… आज से 8 दिन नहीं चलेंगी 10 ट्रेनें:रेलवे ने पहले किया रीस्टोर, दूसरे दिन कैंसिल, रायगढ़-गेवरारोड, झारसुगुड़ा-गोंदिया के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बिलासपुर रेलवे जोन ने जिन ट्रेनों को पहले कैंसिल किया था, उन्हें भीषण गर्मी में यात्रियों को सुविधा देने के लिए एक दिन पहले ही रिस्टोर किया था। अब दूसरे ही दिन 10 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया गया है। अचानक ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है। रेलवे ने यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर…
