Homeमध्यप्रदेशप्रॉपर्टी कारोबारी से हैवानियत करने वालों पर इनाम:पता बताने वालों को ग्वालियर...

प्रॉपर्टी कारोबारी से हैवानियत करने वालों पर इनाम:पता बताने वालों को ग्वालियर पुलिस 10-10 हजार रुपए देगी; गैंगस्टर के भाई समेत 4 आरोपी फरार

ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ बर्बरता करने वाले चारों आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम रखा है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों ने कारोबारी को बंधक बनाकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि मुंह में रिवॉल्वर अड़ाकर दहशत फैलाई और जबरन अश्लील कृत्य भी किया। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में शामिल ओमकार उर्फ भूरे सिकरवार, इंद्रपाल सिंह तोमर, जितेंद्र सिकरवार और गौरी यादव के खिलाफ सोमवार को अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी गैंगवार में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर पंकज सिकरवार का भाई है। एसएसपी ने साफ कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। शहर में इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस के लिए अब आरोपियों की गिरफ्तारी प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। घटना 15 अप्रैल शाम 5:30 से रात 9 बजे के बीच हुई थी। ठेकेदार को लेनदेन की बातचीत के लिए बुलाया था गोला का मंदिर इलाके में रहने वाला 48 वर्षीय युवक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करता है। उसने बताया कि वह 10 साल से ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार को जानता है। ओमकार उसके एक दोस्त पंकज सिकरवार का छोटा भाई है। पंकज गैंगस्टर था और 10 जुलाई 2019 को शूटर्स ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार ने 15 अप्रैल को ठेकेदार को सोनू राठौर से चल रहे लेनदेन पर बातचीत के लिए बुलाया। वह ओमकार के पीतांबरा धर्मकांटा पहुंचा। कुछ देर बाद ओमकार सिंह और गौरी यादव कार से आए और उसे ऑफिस ले गए। आरोपियों ने धमकाया था कि जिंदा नहीं जाएगा पीड़ित के मुताबिक ऑफिस में ओमकार के आधा दर्जन साथी पहले से बैठे थे। अंदर आते ही गुंडों ने गाली-गलौज कर धमकाया कि अब जिंदा नहीं जाएगा। उन्होंने शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने पर QR कोड देकर बेटे से 1500 रुपए का पेमेंट कराया। बदमाशों ने मारपीट के बाद गलत काम किया पीड़ित ठेकेदार का आरोप है कि ओमकार सिकरवार पिस्टल अड़ाकर उसके के साथ गंदा काम कर रहा था और उसका साथी गौरी यादव मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने उससे सोनू राठौर के लिए अपशब्द बुलवाए और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद दारु पीने ठेकेदार को फोन कर सोनू को बुलवाने का दवाब बनाया था, लेकिन ठेकेदार ने फोन नहीं लगाया था। पिस्टल अड़ाकर दस-दस लाख के 3 चेक साइन कराए ओमकार सिकरवार, इंद्रपाल सिंह तोमर और जितेंद्र सिकरवार ने पिस्टल अड़ाकर चेक बुक मंगाने को कहा था। नहीं मंगाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। जिससे डरकर ठेकेदार ने बेटे को कॉल करके चेक बुक मंगवाई थी, चेक बुक आने पर बदमाशों ने उसे 10-10 लाख रुपए के तीन चेक भरवा कर साइन करा लिए थे। इन तीनों चेकों में दो चेक ठेकेदार के अकाउंट के थे और एक चेक उसकी पत्नी के अकाउंट का था। धमका कर वीडियो बनवाया पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बेटे के सामने उसे पीटा, वीडियो बनवाया और बुलवाया कि चेक उसने अपने लेनदेन के पैसे के दिए हैं। करीब तीन घंटे बंधक रखने के बाद रात नौ बजे उसे छोड़ा था। इसके बाद वह थाने पहुंचा था और शिकायत की थी। ये खबर भी पढ़िए… ग्वालियर में पिस्टल अड़ाकर ओरल सेक्स ग्वालियर में गुंडों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक प्रॉपर्टी कारोबारी को कमरे में बंधक बना लिया। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनसे पिस्टल अड़ाकर ओरल सेक्स किया और मारपीट की। ऑनलाइन पेमेंट करवाकर शराब मंगाई। 10-10 लाख रुपए के तीन चेक साइन करवाए। गुंडों ने अपने दुश्मन को गालियां दिलवाकर वीडियो बनाए और पीड़ित के मोबाइल से उनको भेजे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here