Homeछत्तीसगढ़प्रेग्नेंट पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रेती:अंबिकापुर में बेसुध...

प्रेग्नेंट पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रेती:अंबिकापुर में बेसुध होते तक पीटा, मां-गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत; पति अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पति ने 3 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती (औजार) डाल दिया। घायल पत्नी को लेकर पति खुद हॉस्पिटल पहुंचा। बताया कि हादसे में पत्नी घायल हो गई। लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद युवक शव को छोड़कर भाग निकला। दोनों ने लव मैरिज की थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी पति शराब के नशे में पत्नी से अक्सर मारपीट करता था। दोनों के 4 बच्चे भी हैं। रविवार को पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अस्पताल में शव छोड़कर भागा पति दरअसल, अंबिकापुर से लगे ग्राम भिठीकला निवासी विवाहिता हीराबाई (23) को गुरुवार दोपहर उसके पति प्रदीप अगरिया ने बेरहमी से पीटा। जब हीराबाई बेसुध हो गई तो उसे बाइक पर बांधा और उसे लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचा। हॉस्पिटल में उसने जानकारी दी कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई है। डॉक्टरों ने हीराबाई की जांच की और बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। हीराबाई के मौत की जानकारी मिलने पर प्रदीप अगरिया शव को छोड़कर बाइक में सवार होकर भाग निकला। परिजनों के नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। शुक्रवार को परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के 16 निशान मिले। घर की जांच में मिले हैवानियत के निशान शुक्रवार को मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के नेतृत्व में फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घर के कमरे और मुख्य दरवाजे के पास खून जमा मिला। सामानों में भी खून के छींटे मिले हैं। घायल हीराबाई को पति ने खींचकर बाहर निकाला था, जिसके घसीटने के भी निशान मिले हैं। उसकी 5 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि, उनकी आंखों के सामने पिता ने मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान वे रोते हुए सहमकर दुबके रही। 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाली थी पुलिस ने बताया कि भीट्टीकला गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति प्रदीप अगरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मणिपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को खैरबार गांझा डांड डैम के पास से पकड़ा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के प्राइवेट पार्ट में करीब 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाली गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटे को 32 बार चाकू गोदकर मारा:घर आई युवती ने पहले खाना खाया, फिर किया वार; पति से था अफेयर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में युवती ने घर घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर 18 और सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। इस हमले में 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हुई है। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here