Homeमध्यप्रदेशपेड़ से टकराई यात्री बस, हेल्पर की मौत:कटर से काटकर निकालना पड़ा...

पेड़ से टकराई यात्री बस, हेल्पर की मौत:कटर से काटकर निकालना पड़ा शव; ड्राइवर बोला-सामने से देखी मौत

मंगलवार सुबह भोपाल-इंदौर हाईवे पर आष्टा के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस की हैल्पर की मौत हो गई। बस में कुल 30 यात्री सवार थे। यह घटना पार्वती थाना क्षेत्र के कचनारिया जोड़ के पास हुई। पार्वती थाना के धर्मेंद्र सिंह मालवीया ने बताया कि हादसा सुबह 8 बजे के करीब हुआ। अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस आष्टा से लगभग 10 किलोमीटर दूर कचनारिया जोड़ के पास बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। मृतक को बस का केबिन काटकर बाहर निकाला हादसे में शाजापुर जिले के पोलाई कला निवासी सुनील मुकाती (35) पिता रणछोड़ दास मुकाती की मौके पर ही मौत हो गई। 108 एंबुलेंस के चालक कृष्णपाल वर्मा ने बताया कि मृतक को बस का केबिन काटकर बाहर निकालना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पार्वती थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया। फिलहाल दुर्घटना के विस्तृत कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। अचानक गाय के सामने आने से टक्कर चालक रामचंद्र पटेल निवासी पोलाई कला ने बताया कि गाय अचानक आ जाने से सामने कुछ भी नहीं दिखा और गाड़ी कंट्रोल करने के लिए ब्रेक लगाया टायर फट गया। अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। उन्होंने कहा कि उस पल उन्हें सामने मौत दिखाई दे रही थी, लेकिन वे सुरक्षित बच गए और इसे अपनी नई जिंदगी मानते हैं। आष्टा थाने के असी अजय कांत दीक्षित ने बताया गाय को बचाने में बस का टायर भी फटा और पेड़ सेटकरा गई। हादसे में बस के हैल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सभी यात्री सुरक्षित है। मामले में जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here