19 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पिछोड़ी गांव में बेटे ने 58 वर्षीय पिता जगन बड़ोले की गोली मारकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद घने जंगल में 35 दिनों तक मंदिर की छत पर छिपा रहा। नमक-बाटी खाकर फरारी काटी। पुलिस पकड़ने आई तो छत से छलांग लगा दी। आरोपी के दोनों पैर टूट गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चंदन बड़ोले (35) ने मर्डर स्पॉट से 10 किलोमीटर दूर छिपाने के लिए पहले से ठिकाना बना लिया था। वहां पहले से खाने-पीने का सामान जमा कर रखा था। आरोपी सिर्फ अंधेरे में ही निकलता था। भोजन और पानी की व्यवस्था करता था। ये तस्वीरें देखिए… मुखबिर की सूचना के बाद घेराबंदी की बड़वानी पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अमलाली के जंगल स्थित एक मंदिर के पास छिपा हुआ है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस टीम नजदीक पहुंची, आरोपी मंदिर की छत पर दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की। मंदिर की छत से छलांग लगाते ही टूटे दोनों पैर मंदिर की छत से छलांग लगाते ही आरोपी के दोनों पैर टूट गए। वह मौके पर ही दर्द से चीख उठा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि की। भाई-भाभी को भी मारने की थी साजिश पुलिस ने सोमवार को गोलीकांड का खुलासा किया। इस दौरान बताया कि घटना के एक दिन बाद आरोपी की मोबाइल लोकेशन बावनगजा के जंगलों में मिली थी। इसके दो दिन बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उसने अपने भाई और भाभी की हत्या करने की बात भी स्वीकार की थी। हथियार और मददगारों की तलाश जारी पुलिस अब घायल आरोपी से हत्या में उपयोग किए गए हथियार की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही उन लोगों की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने 35 दिनों तक जंगल में आरोपी को छिपने में मदद की थी। तीन टीमों ने मिलकर की गिरफ्तारी आरोपी की तलाश के लिए पाटी थाना, सिलवाद थाना और शहर कोतवाली की अलग-अलग तीन टीमें लगाई गई थीं। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन सहित 20 सदस्यीय टीम शामिल रही। टीम ने सोमवार शाम घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। 19 अप्रैल 2026 को कनपटी पर मारी थी गोली पत्नी छोड़कर चली गई थी, पैसों को लेकर विवाद करता था आरोपी की मां गौरी बाई के अनुसार, चंदन कभी वेल्डिंग का काम करता था, लेकिन उसकी जिंदगी बिखर चुकी थी। पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी। बेटी दादा-दादी के पास रहती थी। घर में पैसों और जमीन को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। चंदन बार-बार दो लाख रुपए की मांग कर रहा था। पिता पहले ही उसे पैसे दे चुके थे, लेकिन झगड़ा खत्म नहीं हो रहा था। बहस से शुरू हुआ विवाद और गोली तक पहुंचा मामला इसी बीच 19 मार्च की दोपहर घर के बाहर फिर बहस शुरू हुई। आरोपी अपने पिता से कहने लगा कि मुझे पैसे चाहिए और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान चंदन घर के अंदर गया और इसके बाद पिस्तौल लेकर बाहर आया। चंदन ने गुस्से में पिता की कनपटी के पास पिस्तौल सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली कनपटी को चीरती हुई निकल गई। जगन वहीं जमीन पर गिर पड़े। आंखें खुली रह गईं, शरीर तड़पता रहा। कुछ ही सेकंड में सब खत्म हो गया। चंदन वहां से जंगल की तरफ फरार हो गया। जमीन और पुराने विवाद की भी जांच मां ने बताया कि परिवार के पास लगभग 7 एकड़ जमीन है, जिसमें 5 एकड़ खलघाट और 2 एकड़ पिछोड़ी में है। जमीन और पैसों को लेकर पहले भी पिता-पुत्र के बीच विवाद होते रहे हैं। पिछोड़ी की 5 एकड़ जमीन सरदार सरोवर परियोजना की डूब में चली गई थी। इसके बदले खलघाट में जमीन आवंटित की गई थी। आरोपी चंदन का व्यवहार पिछले कुछ समय से आक्रामक हो गया था। वह आर्थिक दबाव में भी था, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह अपने ही पिता की हत्या कर देगा। पुलिस इन एंगल पर भी कर रही जांच कोतवाली प्रभारी बलवंत सिंह बिसेन ने बताया कि पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है। यह भी जांच हो रही है कि आखिर 35 दिनों तक जंगल में चंदन की मदद कौन कर रहा था। क्या कोई उसे खाना पहुंचा रहा था, क्या गांव में उसके मददगार थे ? क्या फरारी पहले से प्लान थी ? …………………………. यह खबर भी पढ़ें… बेटे ने पिता की कनपटी पर सटाकर मारी गोली, मौत:सिर को चीरकर निकली बुलेट, 2 लाख मांग रहा था; नहीं देने पर खोया आपा मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में सोमवार को बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। 2 लाख रुपए नहीं देने पर युवक ने कनपटी पर सटाकर फायरिंग की। गोली कनपटी को चीरकर बाहर निकल गई। पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पिछोड़ी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 58 वर्षीय जगन बडोले के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम चंदन बडोले (32) है। चंदन पहले वेल्डिंग की दुकान चलाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने पिता से लगातार पैसों की मांग कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर
