Homeमध्यप्रदेशपिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत:शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर एक...

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत:शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर एक टीचर गंभीर, अस्पताल में भर्ती; चालक फरार

शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर सोमवार दोपहर सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। तिलावद के पास परम फिलिंग पेट्रोल पंप के सामने बाइक और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में एक टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिलावद निवासी शिक्षक अमर सिंह मालवीय अपने पिता जगन्नाथ मालवीय को इलाज के लिए शुजालपुर ले जा रहे थे। वे तिलावद के शासकीय स्कूल में पदस्थ थे। दोपहर करीब 12:30 बजे सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर सिंह और जगन्नाथ मालवीय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलटा हादसे के बाद पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सीहोर जिले के गवाखेड़ी निवासी शिक्षक विजेंद्र ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल शुजालपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर घायलों को सीपीआर देने का प्रयास किया गया, लेकिन पिता-पुत्र की मौत पहले ही हो चुकी थी। तस्वीरे देखिए…
पिकअप चालक मौके से फरार सूचना मिलते ही तिलावद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पोलायकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन अरनियाकला गांव के किसी व्यक्ति का है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर एक हफ्ते के भीतर तीसरा बड़ा सड़क हादसा है, जिसमें अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here