Homeमध्यप्रदेशपालकी में विराजे भगवान महावीर का नगर भ्रमण:जैन समाज ने प्रतिमा का...

पालकी में विराजे भगवान महावीर का नगर भ्रमण:जैन समाज ने प्रतिमा का किया जलाभिषेक; जुलूस में महिलाएं शामिल

सिवनी मालवा नगर में सोमवार सुबह महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। शोभायात्रा की शुरुआत श्वेताम्बर जैन मंदिर से हुई। यह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आदिनाथ जैन मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जलाभिषेक और पूजन के बीच निकली शोभायात्रा मंदिर में सुबह से ही श्रीजी का जलाभिषेक और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। शोभायात्रा जिन-जिन मार्गों से गुजरी, वहां स्थानीय लोगों ने अपने घरों के सामने भगवान महावीर की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस बल भी तैनात किया गया था। भगवा वस्त्र धारण कर महिलाएं भी जुलूस में शामिल यात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। भगवा वस्त्र धारण कर महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुईं। जैन समाज के डॉ. नितेश जैन ने बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूजन-अर्चन के साथ अन्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियां भी शामिल हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here