Homeमध्यप्रदेशपार्क की स्ट्रीट लाइट और झाड़ियों से मिली राहत:पार्षद जीत राजपूत बने...

पार्क की स्ट्रीट लाइट और झाड़ियों से मिली राहत:पार्षद जीत राजपूत बने ‘पब्लिक स्टार’; सड़क, कचरे की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक, आप भी करें समस्या पोस्ट

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 66 के पार्षद जीत राजपूत बने आज के “पब्लिक स्टार” इन्द्रपुरी निवासी गांधर्व लोधी ने महारानी लक्ष्मी बाई पार्क की स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि पार्क की लाइट करीब एक सप्ताह से बंद पड़ी थी। रात के समय अंधेरा होने के कारण असामाजिक तत्वों का भय बना रहता था और क्षेत्र में कुछ घटनाएं भी हो चुकी थीं। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 66 के पार्षद जीत राजपूत ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कराया। लाइट चालू होने के बाद पार्क के आसपास के रहवासियों को राहत मिली। एप से मिल रहा लोगों को समाधान बागसेवनिया: सड़क किनारे बढ़े पेड़-पौधों की छंटाई कर रास्ता किया व्यवस्थित बागसेवनिया-अहमदपुर आरसीसी रोड को लेकर यशपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि सड़क के किनारे लगे पेड़-पौधे और झाड़ियां काफी बढ़ गई थीं और सड़क तक फैलने के कारण रास्ता संकरा हो गया था। खासकर मोड़ के पास सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे बढ़ी झाड़ियों और पेड़-पौधों की छंटाई कर रास्ते को व्यवस्थित कराया। समस्या के समाधान की पुष्टि खुद शिकायतकर्ता यशपाल ने की। सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से परेशान रहवासी कोलार: कविता कॉम्प्लेक्स गेट के सामने खोदी सड़क से वाहन चालकों को परेशानी सर्वधर्म कॉलोनी निवासी जेपी श्रीवास्तव ने कविता कॉम्प्लेक्स गेट के सामने सड़क खोदे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सड़क को खोदे हुए करीब 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है। सड़क पर पड़े मलबे और गड्ढे के कारण वाहन निकालने में काफी परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार एक-दो बार वाहन से गिरने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इंद्र विहार कॉलोनी: ब्रिज के नीचे नगर निगम कार्यालय के पास फैली गंदगी इंद्र विहार कॉलोनी निवासी अमन ने नगर निगम जोन-20 कार्यालय के सामने ब्रिज के नीचे फैली गंदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि यहां बड़ी मात्रा में कचरा और गंदगी जमा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण आसपास का क्षेत्र गंदा पड़ा हुआ है। गंदगी के कारण बदबू और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। करोंद मंडी: 80 फीट रोड पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव, राहगीर परेशान करोंद मंडी निवासी अहमद ने करोंद मंडी की 80 फीट रोड की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाता है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कोटरा सुल्तानाबाद: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं कोटरा सुल्तानाबाद निवासी विनय द्विवेदी ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि उनके घर के पास लगी स्ट्रीट लाइट करीब एक महीने से बंद है। इसकी शिकायत नगर निगम में किए हुए भी करीब 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। रात के समय लाइट बंद रहने से क्षेत्र में अंधेरा रहता है और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here