Homeछत्तीसगढ़पाउडर की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा तस्करी:बलरामपुर में ट्रक से 10...

पाउडर की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा तस्करी:बलरामपुर में ट्रक से 10 करोड़ का गांजा पकड़ाया, लाइव ट्रैकिंग पर था मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश की सीमा पर पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के 3 बजे एक 16 चक्का ट्रक को जब्त किया है। यूपी बॉर्डर के चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर पकड़े गए इस ट्रक से 50 से अधिक बोरियों में भरा करीब 20 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बसंतपुर थाना पुलिस ने मौके से गांजा तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना (ट्रक मालिक) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पिछले 5 महीने से इस मास्टरमाइंड की तलाश में थी, जिसे ट्रेस करने के बाद यह कामयाबी मिली। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा से लोड हुई थी, जो छत्तीसगढ़ के कई जिलों को पार करते हुए उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। पाउडर के नीचे छुपाया था गांजा पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे यूपी सीमा पर स्थित धनवार चेकपोस्ट पर एक तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक गुजर रहा था। पहले से अलर्ट बसंतपुर पुलिस ने जब ट्रक को रोककर जांच शुरू की, तो उसका ड्राइवर और हेल्पर हड़बड़ा गए। शक होने पर जब पुलिस टीम ने ट्रक में लोड सामान की तलाशी ली, तो दंग रह गई। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के निचले हिस्से में गांजे की बोरियां बिछाई थीं और उन्हें छिपाने के लिए ऊपर से प्लास्टिक की बोरियों में कोई पाउडर भर दिया था। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर मौके पर बुलाया। ट्रैकिंग से दबोचा गया फरार मास्टरमाइंड 5 महीने पहले बलरामपुर पुलिस ने एक ट्रक से 6 करोड़ रुपए का 12 क्विंटल गांजा जब्त किया था। उस वक्त पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था, जो ओडिशा के बलांगीर से छत्तीसगढ़ के रास्ते राजस्थान गांजा ले जा रहे थे। उस मामले की पूछताछ में खुलासा हुआ था कि इस पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क का मुख्य सरगना और मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी लोकेश कुमार है, जो ट्रक का मालिक भी है। लोकेश पिछले 5 महीनों से लगातार फरार चल रहा था। साइबर सेल से इनपुट मिला कि मुख्य आरोपी लोकेश कुमार खुद ओडिशा से माल लोड कराकर सरगुजा के रास्ते बलरामपुर की ओर आ रहा है। पुलिस ने तत्काल जाल बिछाया और चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान उसे रंगे हाथों दबोच लिया। ओडिशा के सोनपुर से लोड हुआ था गांजा, 2 अरेस्ट गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा के सोनपुर जिले से लोड की गई थी। पुलिस ने मौके से ट्रक में सवार दोनों अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी लोकेश शर्मा (46 वर्ष) और मुजफ्फरनगर निवासी आमिष अंसारी (23 वर्ष) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ बसंतपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। CG के कई थानों को पार कर UP बॉर्डर तक पहुंचा ट्रक तस्करों का यह 16 चक्का ट्रक ओडिशा बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में घुसा। इसके बाद यह रायगढ़, सरगुजा और सूरजपुर जैसे बड़े जिलों के दर्जनों थानों और नाकों को चकमा देकर सुरक्षित उत्तर प्रदेश की सीमा (बलरामपुर) तक पहुंच गया था। बलरामपुर पुलिस की सतर्कता से यह खेप ऐन वक्त पर बॉर्डर पार करने से पहले पकड़ ली गई। ………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में दो दिन में 9 करोड़ का गांजा पकड़ाया:लग्जरी कारों-बसों से हो रही तस्करी, रायगढ़, मनेंद्रगढ़ और सूरजपुर में कार्रवाई छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिनों में कुल 8 करोड़ 65 लाख रुपए का गांजा पकड़ा गया है। अलग-अलग जिलों में लग्जरी कारों और बसों के जरिए से इसकी तस्करी हो रही थी। 2 अलग-अलग कार्रवाई में कारों से गांजा मिला। रायगढ़ जिले में करीब 300 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here