पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। इस वजह से सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे आ गया है। बीती रात कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और जबलपुर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे बने हुए हैं। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल ने तेज सर्दी के साथ 20, 21 और 22 नवंबर को आंधी-बारिश होने का अनुमान जताया है। पूर्वी और दक्षिणी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसलिए आंधी-बारिश का दौर मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ की वजह से मौसम बदलेगा। 20 नवंबर से इसका असर प्रदेश में दिखने लगेगा। शहडोल और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। वहीं, 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी है। छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बदला रहेगा। 21 नवंबर को सीधी और अनूपपुर में भारी बारिश होने का अनुमान है। 22 नवंबर को भी पानी गिर सकता है। 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। करौंदी के बाद दूसरा सबसे ठंडा शहर शहडोल का कल्याणपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमरिया में 10.9 डिग्री, रीवा में 11 डिग्री, दमोह में 11.2 डिग्री, मलाजखंड में 11.8 डिग्री, जबलपुर में 11.9 डिग्री, नौगांव में 12 डिग्री, छिंदवाड़ा-खजुराहो में 12.2 डिग्री, सीधी में 12.4 डिग्री, मंडला में 12.5 डिग्री, दतिया में 12.6 डिग्री, ग्वालियर में 12.8 डिग्री पहुंच गया। इसी तरह भोपाल में 13 डिग्री, सतना में 13.2 डिग्री, पचमढ़ी में 13.4 डिग्री, रायसेन में 13.5 डिग्री, इंदौर-बैतूल में 14 डिग्री, नरसिंहपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे ठंड बढ़ेगी
जानकारी के मुताबिक, कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों बर्फबारी हो रही है। इस वजह से प्रदेश में ठंड का असर है। जब सिस्टम आगे बढ़ेगा, तब तेज सर्दी पड़ेगी। अब जानिए नवंबर में ऐसा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर और बढ़ेगा। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में, जहां उत्तरी हवाएं सीधी आती हैं, वहां पारा लुढ़केगा। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 2.3 डिग्री तक जा चुका है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर में इस महीने बारिश का ट्रेंड है। इस बार नवंबर के शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट है। तीसरे और चौथे सप्ताह में सिस्टम एक्टिव होने से भी बारिश हो सकती है। मैप से समझें, 3 दिन यहां होगी बारिश जानिए, नवंबर में 5 बड़े शहरों का मौसम… भोपाल: 10 साल में 3 बार बारिश हो चुकी
नवंबर में राजधानी में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में तीन बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। इंदौर: 5.6 डिग्री तक जा चुका न्यूनतम पारा
इंदौर में ठंड का असर रहता है। खासकर दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से गिरता है। इस वजह से रातें ठंडी हो जाती हैं और टेम्प्रेचर 10 से 12 डिग्री के बीच रहता है। हालांकि, 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। कभी-कभार बारिश भी हो जाती है। दिन में 31 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है। ग्वालियर: 1927 में 3 इंच पानी गिरा था
पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। 54 साल पहले वर्ष 1970 में टेम्प्रेचर 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। 2 नवंबर 2001 को दिन का तापमान 37.3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि यह सामान्य तौर पर 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। इस महीने बारिश भी होती है। 1927 में पूरे महीने 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में 3 बार ऐसा ही मौसम रह चुका है। जबलपुर: 1946 में 6 इंच से ज्यादा बारिश
पिछले 10 साल में 2022 में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री तक जा चुका है। ओवरऑल रिकॉर्ड 12 नवंबर 1989 को दर्ज किया गया था, तब टेम्प्रेचर 3.9 डिग्री तक पहुंच गया था। 1946 में पूरे महीने 6 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। दिन में 30 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है। उज्जैन: न्यूनतम तापमान 10-11° के बीच रहता है
यहां 30 नवंबर 1974 को रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 6 नवंबर 2008 को दिन का तापमान 36.5 डिग्री रहा था। पिछले 10 साल की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहा है, जबकि दिन में यह 33 से 35 डिग्री के बीच पहुंच चुका है।
