पश्चिम बंगाल सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज हो रहा है। आज लोकभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। राज्यपाल आरएन रवि लोक भवन में सुबह 11 बजे से मंत्रियों को पद की शपथ दिलाएंगे। इस विस्तार के साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या बढ़कर 41 हो जाएगी। इससे पहले 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। पूरी मंत्रिपरिषद की लिमिट 44, लेकिन शुभेंदु कैबिनेट में होंगे 41 मंत्री संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल में विधायकों की संख्या विधानसभा की कुल संख्या के 15% तक सीमित है। पश्चिम बंगाल में 294 विधायक हैं, इसलिए मंत्रिमंडल में ज्यादा से ज्यादा 44 विधायक हो सकते हैं। आज शपथ लेने वाले 35 मंत्रियों के साथ कैबिनेट में 41 मंत्री हो जाएंगे। हालांकि तय लिमिट के आधार पर 4 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये 4 पद खाली ही रहेंगे। CM शुभेंदु ने गृह मंत्रालय और वित्त विभाग अपने पास खा इससे पहले 11 मई को CM शुभेंदु ने अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कियाा था। इसमें निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, कृषि विपणन की जिम्मेदारी सौंपी गई। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निकाय विभाग दिए गए। अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता मंत्रालय दिया गया। क्षुदिराम टूडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीएम अधिकारी गृह मंत्रालय समेत अन्य सभी मंत्रालयों को संभालेंगे। ————————— पश्चिम बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप- BJP समर्थकों ने हमला किया: सिर पर पत्थर मारा, कहा- निरंकुश CM अपने विरोधियों को खत्म करना चाहता है TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। बनर्जी हुगली में विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन गए थे, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कल्याण बनर्जी पहले पुलिस स्टेशन के बाहर नारे लगाते दिखे। बाद में वे सिर पकड़कर जमीन पर लेटते नजर आए।पढ़ें पूरी खबर…
