चुनाव आयोग के फैसले के बाद पश्चिम बंगाल में आज 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है। 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी। चुनाव आयोग ने इन बूथों पर हुए मतदान को अमान्य करते हुए शुक्रवार को दोबारा मतदान की घोषणा की थी। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। बाकी दोनों फेज की वोटिंग और आज की रीपोलिंग के बाद वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। इधर, BJP ने चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि दोनों सीटों के कुछ और बूथों पर वोटिंग होनी चाहिए थी। हालांकि, TMC ने दोबारा वोटिंग के लिए BJP को ही दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि BJP बंगाल को बदनाम करना चाहती है। राज्य सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े।
पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों पर हो रही दोबारा वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
