Homeछत्तीसगढ़पर्स छीनने युवती को 50 मीटर तक घसीटा, VIDEO:दोस्तों के साथ घूमने-फिरने...

पर्स छीनने युवती को 50 मीटर तक घसीटा, VIDEO:दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की स्नैचिंग, महिलाओं को बनाता था निशाना, 9 वारदातों का खुलासा

जगदलपुर में बाइक सवार बदमाश ने युवती से पर्स छीनने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो उसे 50 मीटर तक घसीटते चला गया। दरअसल, पर्स का एक हिस्सा बदमाश ने पकड़ रखा था, एक हिस्सा युवती के हाथ में था। युवती ने पर्स बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रही। बदमाश पर्स लेकर फरार हो गया। मामला 2 जुलाई की शाम का है। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, नकाबपोश युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर में अब तक 9 झपटमारी की वारदात कर चुका है। ज्यादातर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। आरोपी के कब्जे से 8 बैग, 3 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 2 लाख 50 हजार का सामान बरामद किया है। जांच में सामने आया कि युवक दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के लिए झपटमारी करता था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक आरोपी राजमन यादव (19), ग्राम कुथर थाना मारडूम का रहने वाला है। वह बाइक पर नकाब लगाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमता था और सुनसान जगहों पर बैग लेकर जा रही महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाता था। पीछे से तेज रफ्तार बाइक से पहुंचकर वह झपटमारी करता और मौके से फरार हो जाता था। बैग से कैश के साथ ही कीमती सामान निकालने के बाद बैग और मोबाइल फेंक देता था। 5 जुलाई की वारदात के बाद पुलिस ने बिछाया जाल 28 जून को सिरहासार चौक के पास एक महिला का पर्स छीनने की घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद 2 जुलाई और 5 जुलाई को भी उसी पैटर्न पर झपटमारी की घटनाएं सामने आईं। लगातार बढ़ रही वारदातों को देखते हुए पुलिस और साइबर टीम को अलर्ट किया गया था। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई। घेराबंदी कर दबोचा, पूछताछ में कबूले 9 अपराध 6 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक दलपत सागर की ओर से पावर हाउस चौक की तरफ आ रहा है। सूचना पर कोतवाली और साइबर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 और बोधघाट थाना क्षेत्र में 4 समेत कुल 9 झपटमारी की वारदातें करना स्वीकार किया। दोस्तों के साथ घूमने के लिए करता था झपटमारी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और खर्च के लिए पैसे जुटाने की नीयत से झपटमारी की वारदात करता था। उसके कब्जे से 8 बैग, 3 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण, कैश, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया है। न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल इस मामले में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। …………………… क्राइम की ये खबर भी पढ़िए… 3 महीने पहले नौकरी गई,बदला लेने दंपती को लूटा,VIDEO: चाकू दिखाकर महिला के गले से सोने का नेकलेस छीनकर भागा; पूर्व केयरटेकर अरेस्ट छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिटायर्ड बीएसपी कर्मी और उनकी पत्नी से घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी उनका पूर्व केयरटेकर निकला। पीड़ित दंपती बीएसपी के एक एजीएम के सास-ससुर हैं। जांच में सामने आया कि तीन महीने पहले दंपती ने आरोपी को हटाकर दूसरा केयरटेकर रख लिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here