मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रविवार शाम करीब 7 बजे एक शख्स ने फांसी लगा ली। मरने से पहले वीडियो भी बनाया। वीडियो सुसाइड नोट में कहा- रिश्तेदार रवि कुशवाह और अमित कुशवाह मेरी मौत की जिम्मेदार हैं। रवि कुशवाह ने मेरी पत्नी से रेप किया। अश्लील वीडियो बनाए। वकील अमित कुशवाह ने रवि की मदद की। कोतवाली के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेश (बदला हुआ नाम) के रूप में की गई है। घर का दरवाजा बंद था। सुरेश अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। डायल-112 की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। VIDEO में कहा- दोनों ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया आत्महत्या से पहले बनाए VIDEO में सुरेशन ने कहा- वह पूरे होश में न्यायिक व्यवस्था से न्याय की मांग कर रहा है। रवि कुशवाह और अमित कुशवाह की वजह से उसका परिवार पूरी तरह बिखर गया। वह ऐसे हालात में पहुंच गया कि आत्महत्या के लिए विवश हो गया। VIDEO में उसने आरोप लगाया कि रवि कुशवाह ने उसकी पत्नी को झूठे प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। उसकी अश्लील तस्वीरें और VIDEO बना लिए। रवि के मोबाइल में ऐसे कई फोटो और VIDEO मौजूद हैं। दोनों के बीच VIDEO कॉल और फोन पर बातचीत होने की बात भी कही। संबंध बनाने के लिए बच्चों को धमकाया जाता था सुरेश ने आरोप लगाया कि रवि करीब एक साल से उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाता रहा। पूरी घटना में उसके रिश्तेदार और पेशे से वकील अमित कुशवाह ने रवि का साथ दिया। पत्नी के साथ संबंध बनाने के लिए उसे और बच्चों को धमकाया जाता था। आगे बताया- जान से मारने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसकी पत्नी पर दबाव बनाया जाता था। रवि और अमित ने मिलकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी। बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग मोबाइल में सुरक्षित है। संपत्ति, घर, नकदी और गहने बच्चों के नाम करने की बात सुरेश ने सुसाइड नोट में अपनी संपत्ति, घर, नकदी और गहनों पर बच्चों का हक बताया है। उसने संपत्ति और सामान बच्चों को देने की इच्छा भी जाहिर की। साथ ही कलेक्टर, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से दोनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, आरोपों की जांच जारी कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने VIDEO, सुसाइड नोट और मोबाइल कब्जे में लिया है। सुसाइड नोट और VIDEO में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अब मोबाइल में मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल रवि कुशवाह और अमित कुशवाह पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
……………………………………… यह खबर भी पढ़ें
पिता की लाश पर सिर रखकर रोता रहा बेटा, VIDEO मध्य प्रदेश के रीवा के नेशनल अस्पताल में मरीज पर लिफ्ट गिरने से मौत हो गई। मरीज का शरीर बुरी तरह कुचला गया। कई जगह चोटें आईं। मरीज स्ट्रेचर समेत लिफ्ट में फंसा नजर आ रहा है। पिता की लाश को पकड़कर बेटा चीख-चीखकर रो रहा है। घटना शनिवार रात की है। पढ़ें पूरी खबर…
