Homeछत्तीसगढ़पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था:वसीम ने खुद...

पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था:वसीम ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की, नमाज-कलमा पढ़ने दबाव बनाया, मारपीट की

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला ने पति पर मारपीट करने, मुस्लिम रीति-रिवाज से चलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार पति बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगवाता था, जिसका वीडियो भी सामने आया है। महिला पहले हिंदू थी और उसने मुस्लिम युवक से शादी की है। पत्नी का कहना है कि पति ने खुद को तलाकशुदा बताकर प्रेम जाल में फंसाया। जबकि उसने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। बच्चे होने के बाद पति नमाज और कलमा पढ़ने के लिए लगातार दबाव बनाता था। हालांकि, पति वर्तमान में अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल में है। वहीं, पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा उसने पति से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक 35 साल की पीड़िता कोरबा जिले की रहने वाली है। आरोप है कि जोगीडीपा के रहने वाले वसीम मोहम्मद (43) खुद को तलाकशुदा बताया। दोनों की बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। साल 2021 में दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि शादी के दौरान वसीम ने अपने पहली बीवी और बच्चों के बारे में नहीं बताया था, जबकि उसके पहले से पांच बच्चे हैं। शादी के बाद उसे वसीम के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई। उसने पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके खुद के दो बच्चे हैं। बच्चा होने के बाद शुरू हुआ अत्याचार महिला ने कहा कि शादी से पहले वसीम के साथ सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब बच्चा हुआ तो उसके बाद से वह प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने बताया कि पति कलमा पढ़ने, नमाज पढ़ने बोलता था। बच्चे होने के बाद भी रोजा रखवाता था। वह रोजा रखती थी, फिर भी पति कई बार मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल देता था। मजबूरी का उठाया फायदा पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम समाज में आ जाने के कारण हिंदू समाज का कोई भी व्यक्ति उसे अपनाने को तैयार नहीं था। वसीम ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। पीड़िता के अनुसार वसीम शराब और गांजे के अवैध कारोबार में लिप्त है और वर्तमान में वह जेल में बंद है। जबरन लगवाता था ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे पीड़िता का आरोप है कि वसीम उसके और उसके बच्चों के साथ लगातार मारपीट और अत्याचार करता था। वह उन सभी से जबरन ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था और हिंदुस्तान के खिलाफ गाली-गलौज करवाता था। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित करता था। आरोपी के जेल जाते ही पहुंची थाने पीड़िता ने बताया कि वह अब वसीम के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती और न ही अपने बच्चों को उसके पास छोड़ना चाहती है, क्योंकि वसीम इस समय जेल में बंद है, इसलिए वह शिकायत दर्ज कराने महिला थाने पहुंची। फिलहाल, पुलिस शिकायती आवेदन लेकर जांच में जुट गई है। ……………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में लव-जिहाद…तरुण बनकर महफूज ने लड़कियों को फंसाया: खुद को रेलवे अफसर बताता था, शारीरिक शोषण किया, पैसे भी ठगे, बिहार का युवक गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बता कर फेक फेसबुक ID बनाई और लड़कियों को फंसाकर उनका शारीरिक शोषण किया। उसने एक युवती से पैसों की भी ठगी की। खुद को रेलवे का अफसर बताने वाले आरोपी महफूज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here