Homeमध्यप्रदेशपत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की कराई हत्या:इंदौर में सुपारी किलर...

पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की कराई हत्या:इंदौर में सुपारी किलर ने सिर पर सटाकर मारी गोली; गर्दन में धंसी रह गई थी बुलेट

मध्य प्रदेश के इंदौर पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी। वारदात में 5 लोग शामिल थे। पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। मामला राऊ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नवीन पाटीदार के रूप में हुई। 12 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे उसकी गोली मारकर हत्या की गई। वह राऊ इलाके में रहता था। वारदात के समय शराब पीने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान साजिश के तहत हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। सिर के पीछे सटाकर मारी गोली, मौके पर गिरा जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले नवीन की गतिविधियों पर नजर रखी। वारदात के दौरान आरोपी श्रीराम ने उसके सिर के पीछे सटाकर गोली मारी। गोली लगते ही नवीन घायल होकर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली गर्दन में धंस गई थी। देशी पिस्टल से हत्या, 70 हजार में दी गई सुपारी पुलिस के अनुसार, हत्या में देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया, जिसे बरामद किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या की सुपारी करीब 70 हजार रुपए में दी गई थी। इस लेन-देन की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पत्नी और प्रेमी ने रची साजिश जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी भारती पाटीदार और उसका प्रेमी राहुल उईके हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। उन्होंने मिलकर नवीन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। राहुल उईके पहले भी एक हत्या के मामले में शामिल रहा था। जमानत पर बाहर आया था। सुपारी के लिए बनाया नेटवर्क, 3 हमलावर शामिल साजिश को अंजाम देने के लिए देवास निवासी मुकेश कुमावत को जोड़ा गया, जिसने अपने साथियों श्रीराम और अजय को शामिल किया। आरोपियों ने पहले रेकी की, फिर सही समय देखकर वारदात को अंजाम दिया। मुखबिर बनकर आरोपी को जेल भेजवाया, यहीं से बढ़ी दुश्मनी जांच में पता चला कि 2023 में नवीन पाटीदार ने राहुल उइके के साथ मिलकर उज्जैन में एक होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या की थी। जमानत पर रिहा होने के बाद नवीन और राहुल के बीच विवाद हुआ। जांच में पता चला कि एक बार नवीन ने मुखबिर बनकर राहुल को पुलिस के हवाले कर दिया था, जिससे दोनों के बीच दुश्मनी और गहरी हो गई। इसी दौरान नवीन की पत्नी भारती और राहुल के बीच अफेयर शुरू हुआ था। 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया- पुलिस ने भारती पाटीदार, मुकेश कुमावत, श्रीराम और अजय को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी राहुल उईके फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
……………………………………………… यह खबर भी पढ़ें भोपाल में किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार शाम किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी के सीने में गोली लगी। बुलेट सीने के आर-पार हो गई, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। मामला बैरसिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here