Homeछत्तीसगढ़पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला:पैसा का लालच देकर...

पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला:पैसा का लालच देकर झारखंड से बिलासपुर लाई, दुपट्टा से गला घोंटा; चाकू से गला रेता

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला। झारखंड की रहने वाली महिला ने साजिश के तहत पति को 10 हजार रुपए दिलाने का लालच देकर बिलासपुर ले आई। यहां बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास पहले दुपट्टे से गला घोंट, फिर चाकू से गला रेत दिया। मर्डर के बाद शव को पास झाड़ियों में फेंककर सभी आरोपी झारखंड रवाना हो गए। जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। पुलिस ने पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए अफेयर और हत्या की पूरी कहानी… जानकारी के मुताबिक पूनम और विनोद लिमगा झारखंड के सिमडेगा जिले के रहने वाले है। विनोद मजदूरी कर परिवार पालन-पोषण करता था। वहीं फेसबुक के जरिए पूनम की पहचान सुगड़ तोपड़ो से हुई, जो झारखंड का ही निवासी है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्रेम संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि पूनम अपने पति विनोद और बच्चों को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग गई थी। हालांकि करीब 15 दिन बाद वह उसके साथ रहकर वापस अपने घर लौट आई। बॉयफ्रेंड संग रची हत्या की साजिश घर लौटने के बाद पूनम ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत बॉयफ्रेंड अपने दोस्त इंदल मांझी और एक अन्य शख्स के साथ बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुंचा। साजिश के तहत बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के पति विनोद को कॉल कर सिरगिट्टी आने पर 10 हजार रुपए देने और उसकी पत्नी को छोड़ने का लालच दिया। इस प्रस्ताव पर विनोद तैयार हो गया। वह 19 मई को पत्नी पूनम को साथ लेकर झारखंड से सिरगिट्टी आ गया। महिला अकेली वापस पहुंची तो मर्डर का हुआ शक मुलाकात के दौरान पत्नी ने बॉयफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेली अपने झारखंड स्थित गांव लौट गई। महिला को अकेले देखकर ससुराल वालों को शक हुआ। हालांकि, महिला ने उन्हें गुमराह करते हुए बताया कि उसका पति बिलासपुर में ही रुका हुआ है। इससे परेशान होकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली और तकनीकी जांच की, जिसके बाद उस पर संदेह गहराता गया। 6 दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश शक होने पर पुलिस ने पूनम से पूछताछ की, जिसके बाद वह टूट गई। उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करने और शव को बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास फेंकने की बात स्वीकार की। महिला के बताए अनुसार रविवार को झारखंड पुलिस उसे लेकर शहर पहुंची और सिरगिट्टी पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिरगिट्टी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे ट्रैक के पास पहुंची, जहां विनोद लिमगा का सड़ा-गला शव झाड़ियों में मिला। इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है। दुपट्टे से गला दबाकर चाकू से गला रेता महिला ने पुलिस को बताया कि 19 मई को बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुंचने पर उसका प्रेमी सुगड़ वहां मिला। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां दुपट्टे से उसका गला दबाया गया और फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को झाड़ियों के बीच कीचड़ में फेंक दिया गया और सभी आरोपी झारखंड लौट गए। प्रेमी और उसके दोस्तों की तलाश में जुटी पुलिस हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके प्रेमी और साथियों की तलाश शुरू कर दी है। बॉयफ्रेंड सुगड़ तोपड़ो, उसके दोस्त इंदल मांझी और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम झारखंड रवाना हुई है। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बॉयफ्रेंड संग मिलकर हेड-कॉन्स्टेबल पति को मार-डाला:धारदार हथियार से हत्या कर शव रेत में गाड़ा; प्रेमी ने मिलने के बहाने बलरामपुर बुलाया था छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 2 बच्चों की मां ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी। इस वजह से पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here