छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी ने दूसरी महिला से अफेयर के शक में हंसिए से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों अक्सर झगड़ते थे। शुक्रवार रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया, तभी पत्नी ने हंसिए से हमला किया। घटना के बाद परिवार वाले घायल पति और उसके कटे अंग को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। लंबे समय से शक करती थी पत्नी चकरभाठा बस्ती में रहने वाला राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। उसका पत्नी द्रौपती बाई के साथ आए दिन विवाद होता था। पत्नी को पिछले लंबे समय से शक था कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी आए दिन झगड़ते थे। शुक्रवार (22 मई) को भी दंपती के बीच विवाद हुआ। पति शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान पत्नी से उसका झगड़ा हुआ, जिसके बाद खाना खाने के बाद वह सो गया। देर रात विवाद के बाद किया हमला देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने हंसिया निकाल ली और पति पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। चिल्लाते हुए खून से लथपथ बाहर निकला पति इस घटना के बाद खून से लथपथ राजेश चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकला। उसकी हालत देखकर नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को घटना जानकारी दी। देखते ही देखते बाकी रिश्तेदारों की भी नींद खुल गई। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। कटा अंग अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन घटना के बाद रिश्तेदार घायल राजमिस्त्री और उसके कटे हुए अंग को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पत्नी से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और दूसरी महिला से अफेयर के शक को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट-पार्ट…8 टांके लगे: ननंद से विवाद के बाद भड़की, हसबैंड को जमकर पीटा, नशे में धुत था युवक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी ने दांतों से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। प्राइवेट पार्ट पर काटने से पति दर्द से कराहता रहा। प्राइवेट पार्ट पर 8 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि नशे में धुत पति को पत्नी ने जमकर पीटा भी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
