Homeमध्यप्रदेशपति ने ‘बेवफा-बदचलन’ कहकर पत्नी को हंसिए से काटा:उसी हंसिए से अपनी...

पति ने ‘बेवफा-बदचलन’ कहकर पत्नी को हंसिए से काटा:उसी हंसिए से अपनी भी गर्दन काटी; बोला- मुझे मारने वाली थी, मैंने ही मार दिया

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पति ने ‘तुम बेवफा हो, बदचलन हो’ बोलकर पत्नी को हंसिए से काट डाला। गले और शरीर पर कई वार किए। मौके पर मौत हो गई। इसके बाद उसी हंसिए से अपनी गर्दन पर भी कई वार कर खुदकुशी की कोशिश की। घटना नेहरा ग्राम पंचायत के मोती पुरवा गांव की है। बंसिया पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मोती पुरवा निवासी सियाप्यारी के रूप में की गई है। पति राजा बाबू केवट (30) ने हत्या की है। गंभीर रूप से घायल राजा बाबू को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… मायके से पत्नी को विदा कराकर घर लाया था परिजन के अनुसार, राजा बाबू की शादी पन्ना जिले के मुहाना गांव निवासी सियाप्यारी से हुई थी। रविवार को राजा बाबू अपनी ससुराल मुहाना गया था। पत्नी को विदा कराकर मोती पुरवा स्थित घर लेकर आया था। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर राजा बाबू ने घर में रखे धारदार हंसिए से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में सियाप्यारी के गले और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद खुद पर किया हमला पत्नी पर हमला करने के बाद राजा बाबू ने उसी हंसिए से अपनी गर्दन पर भी वार कर लिया। घर से चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां सियाप्यारी खून से लथपथ मृत मिली, जबकि राजा बाबू गंभीर रूप से घायल पड़ा था। परिजन ने घायल राजा बाबू को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसका इलाज फिलहाल पुलिस हिरासत में चल रहा है। पुलिस ने हंसिया जब्त किया घटना की सूचना मिलते ही बंसिया थाना पुलिस रात में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल धारदार हंसिया भी जब्त किया है। परिजन और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। गर्दन पर चोट के कारण बोल नहीं पा रहा था पति गर्दन पर चोट के कारण राजा बाबू बोलने की स्थिति में नहीं था। घटना के संबंध में पूछे जाने पर उसने पेन और कागज मांगा और लिखकर अपनी बात बताई। लिखित बयान में राजा बाबू ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी लगातार उसे धोखा दे रही थी। उसका किसी और से अफेयर था। तीन बच्चे मेरे नहीं हैं। इसके बावजूद मैंने बच्चों को पाला और परिवार की जिम्मेदारी निभाता रहा। ‘मुझे लगा पत्नी मार देगी, इसलिए पहले हत्या कर दी’ राजा बाबू ने लिखित बयान में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि वह उसके साथ झूठ बोल रही थी। उसने कई बार उसे मारने की कोशिश की थी। उसने यह भी दावा किया कि पत्नी उसे मारने की साजिश रच रही थी। राजा बाबू के मुताबिक, उसे आशंका थी कि उसकी पत्नी उसे मार देगी। जब उसे लगा कि पत्नी उसकी हत्या कर सकती है, तो उसने पहले ही उसकी हत्या कर दी। हालांकि, ये सभी बातें घायल पति ने लिखकर आरोप लगाए हैं। ……………………………………..
यह खबर भी पढ़ें गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने पति-पत्नी को मार डाला मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने दो साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी। सोते समय उनके सिर पर पत्थरों से कई वार किए। हत्या के बाद घर से चांदी के जेवर भी लूट लिए। मामला गरोठ के चांदवाड़ा का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here