Homeमध्यप्रदेशपति के सामने पत्नी को हाथी ने कुचलकर मार डाला:बेटे को भी...

पति के सामने पत्नी को हाथी ने कुचलकर मार डाला:बेटे को भी दबाने की कोशिश, गोद में लेकर भागे पिता; परिवार पर किया हमला

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार दोपहर जंगल से लौट रहे एक परिवार पर हाथी ने हमला कर दिया। इस घटना में 28 वर्षीय प्रेमवती पाव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति रामानुज पाव और 6 साल का बेटा दीपक घायल हो गए। घटना भोलगढ़ गांव में रविवार दोपहर 3 बजे की है। घायल रामानुज पाव ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खेत से गांव लौट रहे थे। जैसे ही परिवार जंगल के रास्ते पर पहुंचा, अचानक हाथी सामने आ गया। हाथी को देखकर सभी ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह उनकी तरफ दौड़ पड़ा।
पत्नी को सूंड से धक्का देकर पटका रामानुज के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे को गोद में लेकर बचाने की कोशिश की। इसी दौरान हाथी ने पत्नी प्रेमवती को सूंड से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। बच्चा भी झटके में मां की गोद से दूर गिर गया। इसके बाद रामानुज बेटे को गोद में लेकर भागे, लेकिन हाथी ने उन्हें भी सूंड से धक्का देकर गिरा दिया और कुचलने की कोशिश की, जिससे उन्हें कई जगह चोटें आईं।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा हाथी इसी बीच हाथी ने जमीन पर गिरी प्रेमवती पर दोबारा हमला कर दिया और उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाथी काफी देर तक इलाके में ही मौजूद रहा और ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद जंगल की ओर गया। वन विभाग की टीम कर रही निगरानी घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी कर रही है। 15 साल में अब तक 16 की मौत अनूपपुर में हाथियों के हमले की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। वन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2011 से 2026 तक जिले में हाथियों के हमलों में कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 120 दिनों में ही अनूपपुर और जैतहरी वन परिक्षेत्र में 4 लोगों की जान गई है, जिनमें दोनों क्षेत्रों में 2-2 मौतें शामिल हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here