Homeमध्यप्रदेशपटवारी 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:विदिशा में जमीन बंटवारे और...

पटवारी 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:विदिशा में जमीन बंटवारे और नामांतरण के लिए मांगा घूस

विदिशा जिले के नटेरन में पदस्थ पटवारी संदीप यादव को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी पर एक किसान से पारिवारिक भूमि के बंटवारे, नामांतरण और फौती (विरासत) के प्रकरणों में कार्रवाई करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, काठी मोहल्ला, लवकुश मार्ग निवासी प्रमेन्द्र धाकड़ ने 6 जुलाई को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि नटेरन तहसील में पदस्थ पटवारी संदीप यादव उनके भूमि संबंधी प्रकरणों के निपटारे के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। रंगे हाथ रुपए लेते हुए पकड़ा
लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तहसील कार्यालय के पीछे स्थित पटवारी के निजी कार्यालय में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपए लेते समय उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पटवारी संदीप यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन में निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले की निगरानी में की गई। ट्रैप दल का नेतृत्व निरीक्षक कविन्द्र सिंह चौहान ने किया। टीम में निरीक्षक रजनी तिवारी सहित लोकायुक्त के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here