मध्य प्रदेश में नौतपा में 24 घंटे के दौरान प्रदेश के आधे हिस्से में आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा असर श्योपुर में देखने को मिला। यहां एक ही रात में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सतना में करीब एक इंच, बैतूल में पौन इंच और श्योपुर में आधा इंच से अधिक बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, दतिया, नर्मदापुरम, शिवपुरी, सीहोर, देवास, मंदसौर, धार, खंडवा और हरदा समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर रहा। बारिश के कारण रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर में 22.1 डिग्री, उज्जैन में 21 डिग्री, ग्वालियर में 25.4 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आई इस नरमी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं नीमच जिले के सिंगोली में सोमवार रात जर्जर मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोसर बाई धनोतिया और बेटे नीलेश धनोतिया के रूप में हुई है। नीलेश सिंगोली में अखबार बांटने का काम करता था। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में सेहत का ख्याल रखने का तरीका बताने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… जरूरत की खबर- गर्मियों में लें नेचुरल कूलिंग हर्ब्स: बॉडी टेंपरेचर करे कंट्रोल, डिटॉक्स में मददगार, जानें किन्हें नहीं लेना चाहिए गर्मियों में पसीना, थकान और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण बताते हैं कि शरीर लगातार हीट हो रहा है। इससे बचने लिए इंडियन किचन में कुछ नेचुरल कूलिंग हर्ब्स हमेशा मौजूद रहते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- कूलिंग हर्ब्स शरीर को कैसे फायदा पहुंचाते हैं? इन्हें डाइट में कैसे शामिल करें? पढ़ें पूरी खबर… देखिए एमपी के मौसम की तस्वीरें… 40 किमी घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी मौसम विभाग की मानें तो कुछ घंटे के दौरान प्रदेश के 13 जिलों में मौसम बदल सकता है। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, उमरिया और कटनी में बिजली चमकने-गिरने के साथ आंधी चल सकती है। आंधी की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक हो सकती है। मिनट टू मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
