Homeदेशपंजाब बजट, सदन में पहले प्रश्नकाल:वितमंत्री चीमा फुलकारी वाली बजट कॉली लेकर...

पंजाब बजट, सदन में पहले प्रश्नकाल:वितमंत्री चीमा फुलकारी वाली बजट कॉली लेकर विधानसभा रवाना, मां से आशीर्वाद लिया

पंजाब विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। पहले प्रश्नकाल चल रहा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री हरपाल चीमा 2.50 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेंगे। उन्होंने सुबह बजट कॉपियों पर साइन किए। वित्तमंत्री ने घर से रवाना होने से पहले मां का आशीर्वाद लिया। इसके साथ भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। वह फुलकारी वाली बजट कॉपी लेकर विधानसभा में पहुंचेंगे। पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में AAP सरकार आखिरी बजट में महिलाओं से 2022 में किया चुनावी वादा पूरा करेगी। जिसमें हर महिला को 1,000 रुपए प्रति महीने देने के लिए बजट रखा जाएगा। सरकार गांवों से लेकर शहर और यूथ से लेकर इंडस्ट्री तक सभी पर फोकस कर सकती है। इसका संकेत सरकार बजट से ठीक पहले बिजली सस्ती करने और इंडस्ट्री पॉलिसी जारी कर दे चुकी है। वहीं, चुनावी साल होने के चलते सरकार किसी तरह का नया टैक्स भी नहीं लगा रही है। राजस्व ग्रोथ (एक्साइज 86%+), GST में बढ़ोतरी दिखाकर फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर फोकस किया जा रहा है। सरकार 117 विधानसभा क्षेत्रों में स्क्रीन लगाकर बजट दिखाएगी। सीएम भगवंत मान ने विमेंस डे पर पोस्ट डालकर लिखा- आज बजट सत्र के दौरान माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। बजट से पहले की PHOTOS… बजट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here