रतलाम में नाबालिग के पिता ने बेटी से मिलने पहुंचे प्रेमी पर हमला कर दिया। उसके गले में गंभीर चोट आई। युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी का कहना है कि उसने हमला नहीं किया बल्कि युवक ने खुद ही अपना गला काटा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। मामला औद्योगिक थाना इलाके में मंगलवार का है। लड़की हिंदू है जबकि उसका प्रेमी मुस्लिम समुदाय से आता है। पुलिस के मुताबिक, बिरियाखेड़ी निवासी समीर कुरैशी (20) मंगलवार दोपहर को 16 वर्षीय नाबालिग से मिलने उसके घर पहुंचा था। नाबालिग के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। दोनों घर में ही बात करने लगे। युवक को घर में देखकर गुस्से में आया पिता इसी दौरान नाबालिग के माता-पिता घर लौट आए। समीर को घर के अंदर देखकर पिता गुस्से में आ गए। दोनों के बीच विवाद हुआ। समीर का आरोप है कि नाबालिग के पिता ने घर में रखी कांच की बोतल फोड़कर उसके गले पर वार कर दिया। इससे समीर का गला कट गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। देखिए, दो तस्वीरें… समीर के गले पर 7×2 सेंटीमीटर का घाव हुआ डॉक्टरों के मुताबिक, समीर के गले के बीचों-बीच करीब 7×2 सेंटीमीटर का घाव हुआ है। दो छोटी नसें भी कटी हैं। उसने बड़ी मुश्किल से बयान दर्ज कराए। उधर, नाबालिग ने भी पुलिस को बताया कि उसके पिता ने कांच की बोतल फोड़कर समीर पर हमला किया। उसने समीर को अपना प्रेमी बताते हुए कहा कि दोनों करीब तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं। लड़की के पिता ने आरोप से किया इनकार उधर, आरोपी पिता ने कहा- मैंने समीर को नहीं मारा है। उसने खुद ही कांच का गिलास से अपना गला काटा है। उन्होंने कहा, ‘पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी थी कि घर में कोई युवक घुस गया है। हम वहां पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। हमने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई। अंदर से आवाज आई-मैं मर जाऊंगा, तू मेरा साथ देना। दरवाजा खुला तो समीर घायल हालत में जमीन पर पड़ा था। हमने ही पुलिस और 108 को कॉल किया था।’ डॉक्टर बोले- घायल की हालत स्थिर मेडिकल ऑफिसर डॉ. चंदन द्विवेदी ने कहा- समीर की हालत स्थिर है। आगे की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सब इंस्पेक्टर ध्यान सिंह सोलंकी ने कहा- समीर के खिलाफ 2022 में डीडी नगर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत इसी नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज किया गया था। फिलहाल वह कोर्ट से जमानत पर है। आरोपी पिता पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। थाने में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… प्रेमिका को गोद में सुलाकर काटा गला, तड़पती रही शिवपुरी से फरार प्रेमी जोड़े को गुजरात से पकड़कर वापस ला रही पुलिस टीम के सामने सनसनीखेज वारदात हो गई। हाईवे किनारे एक होटल में ठहरे प्रेमी ने रात में अपनी प्रेमिका को गोद में सुलाकर गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। युवती की मौत हो गई जबकि युवक आईसीयू में भर्ती है। पढ़ें पूरी खबर…
