Homeमध्यप्रदेशनाका चंद्रवदनी पर खड़ी ई-बाइक में लगी आग, दहशत:स्कूटी में आग लगते...

नाका चंद्रवदनी पर खड़ी ई-बाइक में लगी आग, दहशत:स्कूटी में आग लगते ही लोग भागे, 10 मिनट में जल गई स्कूटी

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित नाका चंद्रवदनी चौराहे के पास सोमवार शाम करीब 6 से 6:30 बजे एक खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय स्कूटी पर कोई सवार नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी मालिक किसी काम से वाहन खड़ा कर पास ही गया था। जब वह वापस लौटा तो स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का प्रयास भी नहीं कर सके। देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट हो सकती है। आग की चपेट में पास खड़ी एक कार भी आ गई, जिससे वह आंशिक रूप से झुलस गई।
फिलहाल स्कूटी मालिक की पहचान और उसके निवास की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित एजेंसियों ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here