Homeछत्तीसगढ़नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, VIDEO:बच्चों की चप्पलों पर सिर...

नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, VIDEO:बच्चों की चप्पलों पर सिर रखकर सोया, ग्रामीणों से बोला- पटककर मारूंगा, गाली-गलौज की, सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। हेडमास्टर इस कदर नशे में धुत था कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था और स्कूल के बाहर जहां जूते-चप्पल बाहर रखे थे, वहीं जमीन पर लेट गया। हेडमास्टर ने बच्चों और ग्रामीणों से नशे की हालत में गाली-गलौज की। वहां मौजूद ग्रामीणों ने हेडमास्टर को समझाया तो कहने लगा मुझसे फालतू बात मत करना। ग्रामीणों ने जब कहा वीडियो कलेक्टर के पास पहुंच जाएगा। इस पर हेडमास्टर धमकाते हुए कहा पटककर मारूंगा। क्या कर लोगे मेरा। ग्रामीणों ने हेडमास्टर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत हेडमास्टर का नाम हरिनंदन सिंह है। वह रामानुजनगर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल खोरखोरीपारा में हेडमास्टर के पद पर पोस्टेड हैं। सूरजपुर डीईओ ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है। पहले देखिए तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला मामला रामानुजनगर ब्लॉक के खोरखोरीपारा प्राइमरी स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक, यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह गुरुवार (9 जुलाई) को शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूल में वे बच्चों और शिक्षकों से गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो वे स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल परिसर में ही जमीन पर लेट गए। जब ग्रामीणों ने कहा कि आप स्कूल के हेडमास्टर हैं। आप स्कूल शराब के नशे में आए हैं। बच्चों पर इसका बुरा असर होगा। इस पर हेडमास्टर ने कहा मुझसे फालतू बात नहीं करना इसी बीच ग्रामीणों ने कहा, वीडियो कलेक्टर को भेज देंगे तो गाली-गलौज करते हुए कहा, पटककर मारूंगा। क्या करोगे मेरा। ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल ग्रामीणों ने नशे की हालत में हेडमास्टर हरिनंदन सिंह का जमीन पर लेटे हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में हेडमास्टर ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। वे नशे में बच्चों की चप्पलों पर ही सिर रखकर सो गए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी लता बेक को मिली। इसके बाद उन्होंने रामानुजनगर बीईओ अवधेश कुमार साहू को जांच के लिए स्कूल भेजा। बीईओ ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जांच में हेडमास्टर के नशे की हालत में स्कूल आने और बच्चों और शिक्षकों से गाली-गलौज करने की बात सही पाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि हरिनंदन सिंह लंबे समय से इस स्कूल में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हेडमास्टर के शराब पीकर स्कूल आने की शिकायतें की जा चुकी हैं। डीईओ ने किया सस्पेंड बीईओ ने जांच रिपोर्ट तुरंत सूरजपुर डीईओ को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी डीईओ लता बेक ने हेडमास्टर हरिनंदन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय प्रतापपुर रखा गया है। प्रभारी डीईओ ने बताया कि शराब के नशे में स्कूल आने वाले शिक्षकों की जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ……………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक…VIDEO: छात्राओं के सामने की गाली-गलौज, प्रिंसिपल ने रोका तो बोला-ईश्वर ने दिया है अधिकार, थाने ले गई पुलिस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। छात्राओं के सामने गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। प्राचार्य ने समझाया तो कहने लगा बोलने का अधिकार नहीं है मुझे। ईश्वर ने बोलने का अधिकार दिया है। स्कूल के स्टाफ ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here