Homeछत्तीसगढ़नदी में कार गिरने से 4 मौतें:गड्ढे से बैलेंस बिगड़ा, पलटते हुए...

नदी में कार गिरने से 4 मौतें:गड्ढे से बैलेंस बिगड़ा, पलटते हुए 30 फीट नीचे गिरी, रायपुर से कवर्धा शादी में जा रहे थे

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में देर रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी युवक बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया में शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पांडातराई के पास कार का बैलेंस बिगड़ा और पलटते हुए 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। देखिए पहले ये तस्वीरें- 2 घायलों का इलाज जारी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। पुलिस बोली- पीएम के बाद सौंपा जाएगा शव पांडातराई पुलिस का कहना है कि कार सवार सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सड़क-हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य की मौत: कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकराई,फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी,चौथिया-कार्यक्रम से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here