Homeमध्यप्रदेशधामनोद में खुला प्रदेश का पहला सहकार समृद्धि सुपर बाजार:केंद्रीय राज्य मंत्री...

धामनोद में खुला प्रदेश का पहला सहकार समृद्धि सुपर बाजार:केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया शुभारंभ; बाजार से सस्ते दामों पर मिलेगा सामान

धार जिले के धामनोद में मध्य प्रदेश के पहले ‘सहकार समृद्धि सुपर बाजार’ का शुभारंभ किया गया। “सहकारिता से समृद्धि” योजना के स्वर्णिम 5 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था (बी-पैक्स) धामनोद के नवनिर्मित परिसर में खोला गया है। इस सुपर बाजार का लोकार्पण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव और धर्मपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने किया। किसानों और उपभोक्ताओं को मिलेगा सस्ते दामों पर सामान लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने खुशी जताते हुए कहा कि इस सुपर बाजार में रोजमर्रा की सभी वस्तुएं आम बाजार से कम और सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र के किसानों और आम उपभोक्ताओं दोनों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक कालू सिंह ठाकुर ने भी इस पहल पर गर्व जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के पहले सहकारी सुपर बाजार की शुरुआत उनके क्षेत्र से होना हर्ष की बात है। सहकारिता से जुड़ेंगे 10 लाख नए किसान अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में 10 लाख नए कृषक सदस्यों को सहकारिता से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। इसी लक्ष्य के तहत धामनोद क्षेत्र में अब तक 750 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सहकारी ध्वज फहराने और संस्था परिसर में पौधारोपण के साथ हुई। इस अवसर पर सीसीबी धार के महाप्रबंधक के.के. रायकवार सहित जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here