इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में गुरुवार शाम एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ई-रिक्शा चलाने के साथ मजदूरी का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही दूसरी हत्या देर रात श्रीराम नगर मैदान के यहां हुई। बताया जाता है कि आपसी विवाद मे दोस्तो ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक पहले मामले मे मृतक का नाम हरीश (31) पुत्र नंदू कदम निवासी नार्थ मोहल्ला है। गुरुवार को परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था, जिसके दौरान हरीश को चाकू लगा। इसके बाद उसकी पत्नी शीतल अपने तीन बच्चों को लेकर थाने पहुंची और देवर पऊ, कल्ली और सास पुष्पा पर आरोप लगाए। बाद में हरीश को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल, एसीपी शिवेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस शीतल के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पत्नी ने किया था फोन स्थानीय लोगों के अनुसार, हरीश काम पर गया हुआ था। दोपहर में उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि घर में विवाद हो रहा है। इसके बाद वह घर पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के दौरान उसे चाकू लगा। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक जानकारी जुटाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। दोस्तो ने उतारा मौत के घाट इधर द्वारकापुरी मे देर रात 20 वर्षीय श्रीवास्तव नाम के युवक की चाकू मारकर उसके दोस्तो ने हत्या कर दी। बताया जाता है कि उसे गंभीर हालत मे अस्पताल लेकर जाया गया। अफसरो के मुताबिक घटना श्रीराम नगर के खाली मैदान के यहां की है। पुलिस ने इस मामले मे पाल समाज से जुडे तीन लडको को चिन्हीत किया है। देर रात तक पुलिस उनके रिश्तेदारो के यहां दबिश देती रही। लेकिन अपराधी नही मिले। हालाकि सनसनीखेज दो हत्याकांड ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे किए है।
