Homeमध्यप्रदेशदो ट्रकों की टक्कर के बाद आग, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले:खड़े ट्राले में...

दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले:खड़े ट्राले में घुसा ट्रक; सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाली राख से फैली आग

निवाड़ी शहर के बड़े तालाब के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे सड़क हादसे में दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। घटना में ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक ट्राला सड़क किनारे खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई। हादसे में नरसिंहगढ़ (दमोह) से पारीक्षा (झांसी) जा रहे ट्रक के चालक राजा अहिरवार (32) और एक अन्य क्लीनर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में जीजा-साले थे। ट्रक में फंसा रहा चालक और क्लीनर का शव निवाड़ी कोतवाली टीआई बलजीत सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद पीछे वाले ट्रक के चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव ट्रक में फंसे रह गए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को समय लगा। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। पीछे वाले ट्रक में सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाली राख भरी हुई थी, जो टक्कर के बाद सड़क पर फैल गई और आग की तीव्रता को बढ़ा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और स्थिति को सामान्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here