Homeमध्यप्रदेशदेवास में दिनदहाड़े युवक पर तलवार से हमला, VIDEO:घर के बाहर युवक...

देवास में दिनदहाड़े युवक पर तलवार से हमला, VIDEO:घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ हमला; 23 मामलों का आरोपी बदमाश फरार

देवास के शांति नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में 38 वर्षीय नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। नितेश अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दुर्गेश वहां पहुंचा और बिना किसी बातचीत के तलवार से लगातार कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हमले में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। घायल नितेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी दुर्गेश से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी विवाद के चलते उसने तलवार से हमला किया। पुलिस इस एंगल सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। 23 मामलों का आरोपी, गुंडा सूची में शामिल कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी दुर्गेश पुलिस की गुंडा सूची में शामिल है। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों सहित 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here