मुरैना के रिठोरा थाना क्षेत्र में टीकरी के पास खेरिया मोड़ पर सोमवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इनमें एक डीजल से भरा टैंकर और दूसरा आलू से लदा ट्रक था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालकों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग जानकारी के अनुसार, टीकरी के पास खेरिया मोड़ पर डीजल टैंकर और आलू से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही रिठोरा थाना प्रभारी एसआई संतोष बाबू गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओपी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति संभाली। मुरैना और बानमोर से बुलाई गईं दमकलें आग की गंभीरता को देखते हुए मुरैना और बानमोर से दमकल वाहनों को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित करने की व्यवस्था की, ताकि सड़क से गुजरने वाले दूसरे वाहनों को परेशानी न हो और कोई अन्य हादसा न हो। थाना प्रभारी ने दी जानकारी रिठोरा थाना प्रभारी एसआई संतोष बाबू गौतम के अनुसार, डीजल से भरे टैंकर और आलू से लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। चालकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मुरैना और बानमोर से दमकलें बुलाकर आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
