Homeमध्यप्रदेशदेर रात भोपाल बीजेपी की जिला कार्यसमिति घोषित:90 नेताओं को मिली जगह,...

देर रात भोपाल बीजेपी की जिला कार्यसमिति घोषित:90 नेताओं को मिली जगह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी स्थायी आमंत्रित सदस्य बने

भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति रविवार रात करीब डेढ़ बजे जारी की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्यों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की आधिकारिक सूची जारी की है। कुल 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया इसके अलावा संगठन ने 23 नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। इस श्रेणी में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं 21 कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जिसमें कृष्णमोहन सोनी, हीरेन्द्र बहादुर सिंह (हीरू), अनिल अग्रवाल लिली, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, सतीश विश्वकर्मा और संदीप बाथम प्रमुख हैं। जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि शेष बचे कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा भी शीघ्र ही की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here