Homeछत्तीसगढ़दिल्ली PG हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत:छुट्टियों के बाद 3...

दिल्ली PG हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत:छुट्टियों के बाद 3 दिन पहले लौटा था, डीयू में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हॉस्टल की 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग के छात्र युवराज सोनी (20) की मौत हो गई है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बी.कॉम सेकंड ईयर की छात्र था। युवराज बॉयज पीजी में रहता था। छुट्टियां खत्म होने के बाद 3 दिन पहले ही वह दुर्ग से दिल्ली लौटा था। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्ग से उसका परिवार दिल्ली रवाना हो गया है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को बचाया गया है। रेस्क्यू डॉग और कैमरे के सहायता से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें… कॉलेज की छुट्टियों में दुर्ग आया था युवराज युवराज दुर्ग का रहने वाला था। वह पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में रह रहा था। उसके परिचित आदित्य ने बताया कि, कॉलेज में छुट्टियां चल रही थीं, इसलिए युवराज पिछले महीने से दुर्ग स्थित अपने घर पर रहा। छुट्टियां खत्म होने के बाद वह करीब 3 दिन पहले ही वापस दिल्ली गया था। युवराज के परिजन दिल्ली रवाना हादसे की जानकारी मिलते ही रविवार को युवराज के परिजन दिल्ली के रवाना हो गए हैं। युवराज की मौत की खबर सामने आने के बाद उसके दोस्तों और परिचितों में भी शोक की लहर है। फिलहाल, हादसे के बाद राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। इमारत गिरने के कारणों और इसमें सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। ……………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… दुर्ग में एक साथ उठीं 4 अर्थियां, रो पड़ा गांव: हिमाचल में खाई में गिरी कार, भिलाई के IT इंजीनियर और परिवार की गई जान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर में 29 मई शुक्रवार रात अर्टिगा कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक परिवार के 4 लोग शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here