दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार रात 21 साल की मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। युवती मुस्कान की जिम में ट्रेनर इमरान पर चाकू से हमला करने का आरोप है। इमरान पिछले कुछ समय से युवती को जानता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को युवती के परिजन बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज के जरिए आरोपी की गतिविधियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी घर तक कैसे पहुंचा और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुआ। अतिरिक्त DCP अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
