Homeमध्यप्रदेशदमोह में स्पा सेंटर पर छापा, 3 युवक-3 युवतियां मिलीं:अनैतिक देह व्यापार...

दमोह में स्पा सेंटर पर छापा, 3 युवक-3 युवतियां मिलीं:अनैतिक देह व्यापार का आरोप, संचालक सहित 6 गिरफ्तार; आपत्तिजनक हालत में मिले थे

दमोह पुलिस ने गुरुवार शाम शहर के तीन गुल्ली इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने मौके से संचालक समेत सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दी दबिश सीएसपी एचआर पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अंजाम दी गई। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि इस स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने स्पा सेंटर पर अचानक दबिश दी। जबलपुर और कोलकाता की रहने वाली हैं युवतियां छापेमारी के दौरान मौके से ग्राहक के रूप में पहुंचे तीन युवकों भगवानदास, अंकुर और पप्पू को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर का संचालक रीवा निवासी मोहम्मद आफताब अली है, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ी गई तीन युवतियों को महिला पुलिस की मदद से कोतवाली थाना लाया गया, जिनमें से एक जबलपुर और एक कोलकाता की रहने वाली है, जबकि तीसरी युवती के पते की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि शहर में करीब 10 स्पा सेंटर संचालित हैं, जिन पर अक्सर ऐसे आरोप लगते रहते हैं। अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में तीन महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। सीएसपी ने पांडे ने बताया- शहर में स्पा सेंटर मसाज सेंटर के रूप में ही रजिस्टर्ड होते हैं, लेकिन यदि कहीं भी नियमों के विरुद्ध गलत काम होने की शिकायत मिलेगी, तो आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here