Homeमध्यप्रदेशदतिया में 12 नाकों पर 5 घंटे में 90 चालान:युवक बोला- अस्पताल...

दतिया में 12 नाकों पर 5 घंटे में 90 चालान:युवक बोला- अस्पताल में मरीज है, शौच जा रहा हूं… बाइक तो ले जाने दो साहब!

दतिया में रविवार शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पुलिस ने 12 प्रमुख नाकों और चौराहों पर वाहन चेकिंग की। बिना हेलमेट, बिना कागजात और बाइक पर तीन सवारी लेकर निकलने वालों की जांच की गई। शहर के प्रमुख रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रात साढ़े 9 बजे तक यातायात पुलिस के मुताबिक 90 चालान काटे गए। युवक बोला- मरीज भर्ती है, शौच के लिए जाना है जिला अस्पताल के पास टीआई विनीत तिवारी खुद वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक बाइक सवार कुछ दूरी पर रुक गया। वह बाइक से उतरा और हाथ में पानी की बोतल लेकर टीआई के पास पहुंचा। युवक ने कहा, ‘साहब, अस्पताल में हमारा मरीज भर्ती है। मुझे बहुत जोर से शौच लगी है। वहीं जा रहा हूं। बाइक साथ ले जाने दो।’ टीआई ने युवक से पूछा कि अस्पताल में टॉयलेट नहीं है क्या। पुलिस की फटकार के बाद युवक को बिना बाइक के पैदल जाने की हिदायत दी गई। झांसी बाईपास पर तीन सवारी झांसी बाईपास नाके पर पुलिस ने तेज रफ्तार बाइक को रोका। उस पर तीन युवक सवार थे। बाइक चालक ने पुलिस को बताया कि उसकी चाची की अचानक तबीयत खराब हो गई है और डॉक्टर ने तुरंत बुलाया है। पुलिस ने डॉक्टर का पर्चा और मरीज के बारे में पूछा तो युवक कोई जवाब नहीं दे सका। कागजात मांगने पर बाइक का लाइसेंस और बीमा भी नहीं मिला। पुलिस ने उसका चालान काट दिया। शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर जांच पुलिस ने ग्वालियर-झांसी हाईवे ब्रिज के नीचे, झांसी बाईपास और असनई मार्ग पर दोपहिया से लेकर भारी वाहनों की जांच की। राजगढ़ चौराहा, सीता सागर के सामने, लाला का तालाब और ऐतिहासिक किला चौक पर भी वाहनों को रोककर कागजात देखे गए। ठंडी सड़क, राजघाट तिराहा, सेंवढ़ा चुंगी, भांडेर रोड भेड़पुरा और उनाव रोड पर अलग-अलग थाना प्रभारियों ने चेकिंग की। पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक शहर के प्रमुख रास्तों पर निगरानी रखी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here