जबलपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी के हनीट्रैप में फंसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बार में डांस करने वाली 28 वर्षीय महिला ने कारोबारी को ब्लैकमेल कर पहले 20 लाख रुपए की मांग की। बाद में 7 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इसकी पहली किस्त के तौर पर ढाई लाख रुपए लेने महिला रविवार को गोपालबाग स्थित कदम ट्री होटल पहुंची। यहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला पूजा रैदास (28) उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है। उसकी ग्वारीघाट निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह (34) से अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया और बाद में एक डांस प्रोग्राम के दौरान मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दिए, जिसके बाद बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद दोनों की अक्सर मुलाकात होने लगी। सार्थक कई बार पूजा को छोड़ने बिरसिंहपुर भी गए थे। 18 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत सार्थक ने 18 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया कि पूजा से उसके प्रेम संबंध हैं। वह अब तक उसकी कई इच्छाएं पूरी करने के लिए लाखों रुपए का सामान और अन्य मदद दे चुका है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी और पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। सार्थक के मुताबिक, उसके मना करने पर पूजा ने पहले करीब 2 लाख 20 हजार रुपए मांगे। रुपए देने से इनकार करने पर कथित तौर पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपए की मांग की गई। बाद में वह 7 लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सार्थक से पूजा को फोन कर यह बताने के लिए कहा कि रुपए का इंतजाम हो गया है। रविवार दोपहर पूजा रुपए लेने गोपालबाग स्थित होटल पहुंची। पुलिस टीम ने यहां सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया था। पूजा जैसे ही सार्थक के कमरे में पहुंची और ढाई लाख रुपए लेकर बाहर निकलने लगी, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, उसके बैग से ढाई लाख रुपए बरामद किए गए हैं। जैसा कारोबारी ने पुलिस को बताया सार्थक ने पुलिस को बताया कि वह रियल एस्टेट का काम करता है। अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया और बाद में एक डांस प्रोग्राम के दौरान उसकी पूजा से मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दिए, जिसके बाद बातचीत शुरू हो गई। पूजा अपनी पारिवारिक स्थिति बताते हुए उससे बार-बार आर्थिक मदद मांगती थी। सार्थक के मुताबिक, वह उसकी मदद करता रहा। सार्थक का कहना है कि इसी दौरान पूजा ने उससे कहा कि वह उससे प्यार करती है और उसके साथ रहना चाहती है। सार्थक ने बताया कि वह विवाहित और दो बच्चों का पिता है। इस पर पूजा ने कहा कि वह उससे शादी करने के लिए नहीं कह रही है। सार्थक के मना करने पर पूजा ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर वह उससे नहीं मिला तो वह खुद को जान से खत्म कर लेगी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। सार्थक ने पुलिस को बताया कि वह अब तक पूजा को करीब 8 लाख रुपए दे चुका है। शिकायत के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पूजा उस पर पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। उसके मना करने पर पहले करीब 2 लाख 20 हजार रुपए मांगे गए। इसके बाद झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की मांग की गई। बाद में 7 लाख रुपए देने पर सहमति बनी। होटल में पहली किस्त लेने पहुंची थी रविवार दोपहर पूजा ने सार्थक को गोपालबाग स्थित होटल में रुपए लेकर बुलाया था। इसकी जानकारी सार्थक ने कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस की योजना के मुताबिक सार्थक ढाई लाख रुपए लेकर होटल पहुंचा। पूजा वहां पहुंची और रुपए लेकर बाहर निकलने लगी, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी बोले- परिवार को सूचना दी कोतवाली थाना पुलिस ने पूजा रैदास के खिलाफ धारा 308-2, 308-6 और 351-2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। सीएसपी अखिलेश गौर के मुताबिक, महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
