Homeमध्यप्रदेशदतिया उपचुनाव- प्रत्याशी घोषित नहीं, प्रचार शुरू:नरोत्तम की 2 सभाएं; कांग्रेस का...

दतिया उपचुनाव- प्रत्याशी घोषित नहीं, प्रचार शुरू:नरोत्तम की 2 सभाएं; कांग्रेस का डोर-टू-डोर, आजाद समाज पार्टी का दावा- 70% क्षेत्र कवर

मध्य प्रदेश के दतिया में हो रहे उपचुनाव का प्रत्याशी अभी किसी दल ने घोषित नहीं किया है, लेकिन चुनावी लड़ाई सड़कों पर उतर चुकी है। कहीं सभाएं हो रही हैं तो कहीं घर-घर दस्तक देकर वोट मांगे जा रहे हैं। भाजपा की ओर से पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने नामांकन फॉर्म खरीदने के साथ चुनावी सभाओं का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस में टिकट के दावेदार जनसंपर्क के जरिए अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी दावा कर रही है कि उसने चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। अब तक विधानसभा के 70 फीसदी हिस्से में पहुंच बना चुकी है। टिकटों पर अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है, लेकिन दतिया में दावेदारों के बीच शक्ति प्रदर्शन और जनता तक सबसे पहले पहुंचने की होड़ शुरू हो चुकी है। किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है और चुनावी जमीन पर किसकी पकड़ कितनी है, इसे परखने के लिए दैनिक भास्कर ने दतिया का चुनावी मूड टटोला। पढ़िए रिपोर्ट… भाजपा-कांग्रेस में दावेदार कौन कांग्रेस में वैसे तो यदि कोई नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वह पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती का है। हालांकि पार्टी स्तर पर मजबूत दावेदारी कु. घनश्याम सिंह की मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो हाईकमान में भी रायशुमारी में घनश्याम सिंह नाम ऊपर रहा। हालांकि अवधेश नायक भी रेस में बने हुए हैं। बीजेपी में पहला नाम पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम का है। उन्होंने तो नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो हाईकमान ने तीन मांगे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक अनूप यादव का नाम भी रखा गया है। वहीं, वकील भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिजरिया का नाम चर्चा में है। हालांकि वे चुनावी प्रक्रिया से खुद को दूर बता रहे हैं। इस पूरे मामले में जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा कहते हैं- यहां से सिर्फ एक ही नाम नरोत्तम मिश्रा है। बाकी हाईकमान ही अंतिम फैसला लेगा। कांग्रेस के संभावित चेहरे शोभा भारती – दतिया से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी हैं। भारती ने पिछले चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता और तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पराजित किया था। अवधेश नायक – दतिया दो बार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। पाठ्य पुस्तक निगम में उपाध्यक्ष रहे हैं। 2023 में ने प्रत्याशी घोषित किया, बाद में टिकट काट कर राजेंद्र भारती को दिया। अवधेश नायक तब भी साथ खड़े रहे। कु. घनश्याम सिंह – दतिया राजघराने के मुखिया हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही शहर में लोकप्रिय हैं। एक बार दतिया से विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में सेवढ़ा विधानसभा में सक्रिय हैं। भाजपा के संभावित चेहरे नरोत्तम मिश्रा – दतिया में लोकप्रिय नेता हैं। 2008 में पहली बार दतिया से चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद लगातार 2023 तक जीतकर विधायक बने। शिवराज सरकार में गृहमंत्री बने। अनूप यादव – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे हैं। संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2025 में दतिया जिला अध्यक्ष के दावेदारों में भी नाम शामिल था। अशोक सिजरिया – वकालत के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी हैं। हालांकि वे खुद को चुनावी प्रक्रिया से दूर बता रहे हैं। नरोत्तम ने मंच से पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम पार्टी की ओर से घोषित नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने चुनावी मैदान संभाल लिया है। आमसभा के जरिए वे लोगों से जुड़ रहे हैं। अब तक वे दो सभा कर चुके हैं। कांग्रेस में डोर-टू-डोर प्रचार शुरू किया जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस का प्रचार जोरों शोर से चल रहा है। आमसभा की जगह हम डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं। लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी दतिया दौरा चल रहा है। कार्यकर्ताओं को नई-नई जिम्मेदारी दी जा रही है। वहीं, टिकट की दावेदारी कर रहे अवधेश नायक भी चौक-चौराहों पर जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर भी जिम्मेदारी सौंप दी है। आजाद समाज पार्टी का फोकस गांव में ज्यादा आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव कहते हैं कि जब राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त हुई थी, तभी से हमने चुनाव-प्रचार शुरू कर दिया था। हमारी पूरी तैयारी है। गांव-गांव जाकर हमारे कार्यकर्ता लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा के करीब 70 प्रतिशत तक गांव में जनसंपर्क कर चुके हैं। हमारी सभाएं लगातार जारी हैं। जानिए, दतिया चुनाव का शेड्यूल यह खबर भी पढ़ें… दतिया में नरोत्तम ने खरीदा नामांकन पत्र दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बुधवार को बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। हालांकि, पार्टी की तरफ से अभी किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here