Homeमध्यप्रदेशदतिया उपचुनाव- आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी का पहला नामांकन:'केतली' चुनाव चिन्ह पर...

दतिया उपचुनाव- आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी का पहला नामांकन:’केतली’ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे; कल नरोत्तम मिश्रा पर्चा दाखिल कर सकते हैं

दतिया विधानसभा उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन आज (गुरुवार) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने अपने भाई केशव यादव के साथ कलेक्ट्रेट में स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उपचुनाव में पहला औपचारिक नामांकन भी हो गया। दामोदर यादव ‘केतली’ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया गया, जबकि समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया। पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कल नरोत्तम के शक्ति प्रदर्शन की संभावना
अब राजनीतिक नजरें शुक्रवार पर टिक गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नामांकन दाखिल करने की संभावना है। उनके नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि अब तक कांग्रेस और भाजपा ने अधिकृत तौर पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here