Homeछत्तीसगढ़थाने में लगे टावर पर चढ़कर महिला ने लगाई फांसी:सुसाइड रिलेटेड VIDEO...

थाने में लगे टावर पर चढ़कर महिला ने लगाई फांसी:सुसाइड रिलेटेड VIDEO देखा करती थी, 100 फीट ऊंचाई पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक महिला ने मोबाइल टावर पर चढ़कर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह 5 बजे महिला कुनकुरी थाने में लगे टावर के पास पहुंची। दुपट्टा लेकर 100 फीट ऊंचाई पर चढ़ी और फंदा बनाकर लटक गई महिला ने सुसाइड से पहले डायल 112 पर कॉल किया था, पुलिस से उसने अपनी समस्या बताई थी, जिसके बाद उसे समझाइश दी गई थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, निलिमा लकड़ा (22) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, वह फोन पर अक्सर सुसाइड के वीडियो देखा करती थी। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, निलिमा लकड़ा (22) ग्राम धुमाडांड की रहने वाली थी। वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। एक दिन पहले निलिमा सोमवार (25 मई) को अपनी 4 साल की बेटी का आधार कार्ड बनवाने इधर ऊधर भटक रही थी। बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने अपनी मां के साथ हॉस्पिटल भी गई थी, इसी दौरान अचानक वह लापता हो गई। रिश्तेदार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार तड़के सुबह उसने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को अपनी जानकारी दी। इसके कुछ ही समय बाद वह थाना परिसर के सामने स्थित वायरलेस टावर पर चढ़ गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, डीडीआरएफ और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने युवती को लगातार समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। समझाने के बावजूद लगाई फांसी अधिकारियों ने उसे बातों में उलझाकर समय लेने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद महिला ने टावर पर ही फांसी लगा ली। टॉवर की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण शव को नीचे उतारने में परेशानी हुई। घंटों चला रेस्क्यू अभियान, बड़ी संख्या में जुटी भीड़ करीब 3-4 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। इस दौरान थाना परिसर के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश पटनवार, एसडीएम नंद जी पांडे, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में एएसपी राकेश पटनवार ने बताया कि शुरुआती जांच में मानसिक असंतुलन की आशंका सामने आई है। मर्ग कायम कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है। …………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बालोद में महिला ने युवक संग लगाई फांसी: बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, घर से 45KM दूर पेड़ पर मिली लाश छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को दोनों के शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटके हुए मिले। शादीशुदा महिला घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी। मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here