Homeदेशतेलंगाना में ऑटो-ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत:6 घायल अस्पताल भेजे...

तेलंगाना में ऑटो-ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत:6 घायल अस्पताल भेजे गए; संगारेड्डी के सत्वार में हुआ हादसा

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार रात ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। हादसा जहीराबाद पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आने वाले सत्वार गांव में हुआ। घायलों को बिदर अस्पताल भेजा गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… ऑटो ड्राइवर और 5 लोगों की मौत, 4 महिलाएं एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हादसे में ऑटो ड्राइवर और 4 महिलाओं की मौत हुई है। 6 अन्य लोग घायल हुए हैं।” ऑटोरिक्शा में कर्नाटक के बीदर की 11 महिलाएं सवार थीं, जो कृषि मजदूर थीं। घायलों को जहीराबाद और संगारेड्डी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तेलंगाना में कार डिवाइडर से टकराई, 4 छात्रों की मौत तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला इलाके में 8 जनवरी 2026 को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में ICFAI बिजनस स्कूल के चार छात्रों की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें… ———– ये खबर भी पढ़ें… फरीदकोट में कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत:गुब्बारे बेचने गांव जाने के लिए बस से उतरीं, पीछे से आई गाड़ी ने कुचला फरीदकोट में कार ड्राइवर ने मां और नाबालिग बेटी को कुचल दिया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां मां को डॉक्टरों ने पहले ही मृतक घोषित कर दिया, जबकि बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here