Homeमध्यप्रदेश'तेरे पीछे मेरा भूत दौड़ेगा' बोलकर लगाई फांसी, VIDEO:युवक बोला- अकाल मौत...

‘तेरे पीछे मेरा भूत दौड़ेगा’ बोलकर लगाई फांसी, VIDEO:युवक बोला- अकाल मौत मर रहा हूं; तुझे भी नहीं छोड़ूंगा, मुझसे शादी कर धोखा दिया

मध्य प्रदेश के सिवनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। युवती पर धोखा देने का आरोप लगाकर उसे अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। साथ ही बोला कि- तेरे पीछे मेरा भूत दौड़ेगा। मैं आकाल मौत मर रहा हूं, तुझे भी नहीं छोड़ूंगा। युवक की पहचान कटंगी निवासी 27 वर्षीय कपिल भलावी के रूप में की गई है। युवक के सुसाइड के बाद परिजन ने थाने का घेराव कर दिया। शव को थाने के सामने रखकर नारेबाजी की। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आश्वासन के बाद परिजन माने। सुसाइड से जुड़ी तस्वीरें देखिए… युवती से प्रेम संबंध, गायत्री मंदिर में की थी शादी परिजन के अनुसार, कपिल का एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों ने गायत्री मंदिर में शादी भी की थी। बाद में युवती कपिल को छोड़कर चली गई। इसके बाद से वह तनाव में था और उसकी बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। परिजन ने बताया- युवक-युवती पड़ोसी हैं। 1 साल पहले चोरी से मंदिर में शादी की थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। कुछ दिनों बाद लड़की के परिजन को पता चला। वे इस विवाह के खिलाफ थे। इसलिए उन्होंने लड़की को सिवनी के बाहर भेज दिया। बेटे को लड़की वाले धमकी दे रहे थे मृतक की मां अनीता भलावी का आरोप है कि लड़की के पिता और रिश्तेदार लड़के को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद से बेटा परेशान था। लड़की के परिवार के डर से बेटे ने खुदकुशी की है। बेटा बहुत परेशान था। उसे बहुत परेशान किया गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परिजन ने बताया- कपिल के मोबाइल से दो वीडियो मिले हैं। इनमें एक 26 सेकंड और दूसरा तीन मिनट का है। वीडियो में कपिल बोल रहा है कि मुस्कान बालपांडे, मैं आज अपना सुसाइड तो कर रहा हूं, लेकिन इतना याद रखना कि तेरे पीछे भूत ही दौड़ेगा मेरा। युवक बोला- मैं तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा वीडियो में कह रहा है- मैं अकाल मृत्यु मर रहा हूं। मेरे मरने के बाद मैं तेरे ऊपर ही झूमूंगा। तेरे पूरे परिवार के ऊपर भी झूमूंगा। तुमको जान से मारे बगैर छोड़ूंगा नहीं। इतना याद रखना, मैं तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा। मैं कपिल भलावी स्वयं बोल रहा हूं, यह मरने से पहले। पुलिस बोली- जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया- युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। मोबाइल फोन, सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और शादी को लेकर परिजन से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें पति ने ‘बेवफा-बदचलन’ कहकर पत्नी को हंसिए से काटा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पति ने ‘तुम बेवफा हो, बदचलन हो’ बोलकर पत्नी को हंसिए से काट डाला। गले और शरीर पर कई वार किए। मौके पर मौत हो गई। इसके बाद उसी हंसिए से अपनी गर्दन पर भी कई वार कर खुदकुशी की कोशिश की। घटना नेहरा ग्राम पंचायत के मोती पुरवा गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here